अपना MP

कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुग्रह राशि का वितरण

Published

on



झाबुआ, 5 जनवरी 2022। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुग्रह की राशि न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्री शिशिर गेमावत के द्वारा श्री कपिल सोलंकी की मृत्यु कोविड-19 के कारण होने पर मृतक के वैध वारिसान पत्नि श्रीमती ममता सोलंकी निवासी नारेला रोड बामनिया तहसील पेटलावद को 50 हजार रूपए अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। इसी तरह स्व. श्री मोहनलाल राठौर की मृत्यु कोविड-19 संक्रमण होने के कारण मृतक की वैध वारिसान पत्नि श्रीमती कंचनबाई राठौर ग्राम रूपगढ़ तहसील पेटलावद को 50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त स्व. श्री भरत कुमार उपलाना की मृत्यु कोविड-19 संक्रमण से होने के कारण मृतक की वैध वारिसान पत्नि श्रीमती संतोषी उपलाना को 50 हजार रूपए अनुग्रह राशि प्रदान किए गए हैं। सभी को यह राशि उनके बैंक खातों में जारी करने की स्वीकृति दिनांक 3 जनवरी 2022 को की गई है।

Trending