Connect with us

झाबुआ

स्वदेशी जागरण मंच की नवीन कार्यकारिणी गठित। माला पहनाकर नवीन पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

Published

on

चित्र क्रमांक 1

श्री हनुमानजी प्रकट महोत्सव पर की संध्या आरती।
ग्राम रंगपुरा में प्राचीन राम दरबार हनुमान जी मंदिर पर
स्वदेशी जागरण मंच एवं भारतीय गोरक्षा वाहिनी संगठन के पदाधिकारीयों जिला संयोजक दिलीप जोशी गौ रक्षा वाहनि जिला अध्यक्ष राजू धानक झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पोरवाल थांदला ब्लॉक अध्यक्ष मनोज उपाध्याय बृजेश टवली शेखर भाटी इत्यादि ने संपन्न की ।
श्री राम दूत अंजनी पुत्र केसरी नंदन अजर अमर मारुति नंदन बल बुद्धि हम सबके काज सवारे हम सबके कल्याणी भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव महापर्व पर भगवान हनुमान लला की महाआरती कर पूर्णिमा के पूर्ण चंद्रमा के दर्शन कर उपस्थित ग्राम वासियों को बधाई दी। विश्व में शांति हो सब स्वस्थ रहें खुश रहें की कामना की। एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों से देश को स्वावलंबन बनाने हेतु सप्ताह में एक दिवस या कम से कम 8 घंटे पेट्रोल डीजल युक्त वाहन ना चलाने का संकल्प लेने का आव्हान किया।
श्री जोशी ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में हमारे देश की अधिकांश पूंजी पेट्रोल डीजल जैसे ईंधन क्रय करने में खर्च हो रही है यदि हम सब मिलकर इस दिशा में प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से हम आर्थिक संपन्न भारत का निर्माण कर सकेंगे।
नगर कार्यकारिणी का गठन
इस अवसर पर झाबुआ तहसील संयोजक श्री अनिल पोरवाल द्वारा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें झाबुआ नगर अध्यक्ष श्री बृजेश टवली एवं नगर संघर्ष वाहिनी प्रमुख श्री शेखर भाटी का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ श्री राजूजी धानक थांदला ब्लॉक संयोजक श्री मनोज जी उपाध्याय पेमा राठौड़, बहादूर गुंडिया, मानु ,महेश राठौड़, इत्यादि उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!