Connect with us

अलीराजपुर

सोंडवा में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 1042 व्यक्तियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्वास्थ्य मेले में मिली ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच, परीक्षण और दवाओं की सुविधा

Published

on

अलीराजपुर, 19 अप्रैल 2022 – आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सोंडवा में हुआ। सोंडवा में आयोजित विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 1042 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवष्यक चिकित्सकीय परामर्ष एवं दवाओं का वितरण किया गया। विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में बडी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहंुचकर स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला, समाजसेवी श्री जयपाल खरत ने किया। मेले का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। स्वास्थ्य मेले को संबोधित करते हुए श्री ठकराला ने कहा केन्द्र और राज्य सरकार उक्त मेले के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य की बेहतर सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले के प्रत्येक विकासखंड में उक्त स्वास्थ्य मेले आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने अधिक से अधिक जिलेवासियों से उक्त स्वास्थ्य मेलों का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों को कई सारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ एक स्थान पर मिल रहा है। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि किसी भी तरह की बिमारी की संभावना अथवा स्वास्थ्य संबंधित समस्या महसूस होने पर तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले। उन्होनंे आह्वान किया कि सिकलसेल एनीमिया की जांच कराए। डिजीटल हैल्थ कार्ड जरूर बनवाएं। स्वास्थ्य मेले में डीपीएम श्रीमती प्रीती राठौर ने स्वास्थ्य मेले की रूपरेखा, उददेष्य पर प्रकाष डालते हुए उक्त स्वास्थ्य मेलों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील आमजन से की। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मेले के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के साथ-साथ सिकलसेल जांच, आयुष्मान भारत योजना कार्ड, डिजीटल हैल्ड कार्ड जरूर बनवाएं जा रहे है। सोंडवा में आयोजित विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 1042 का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवष्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्य मेले में सीएमएचओ डाॅ. प्रकाष ढोके सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न चिकित्सकों ने विभिन्न बिमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय, इलाज और शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य मेले में डाॅ. प्रमेय रेवडिया, डाॅ. संजय सोलंकी, डाॅ. संतोष सोलंकी, डाॅ. प्रवीण वास्कले सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित थे। आभार डीआईओ डाॅ. एलडी फूंकवाल ने माना। मेले में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग स्टाॅफ ने सहयोग प्रदान किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!