Connect with us

RATLAM

सेक्टर प्रभारी बैठक : कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाएं घर-घर~~उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा~~~~  विधायक चेतन्य काश्यप ने दी जिम्मेदारियां

Published

on


रतलाम,। नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, रतलाम द्वारा सेक्टर प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनाव रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है और हर मतदाता शहर का विकास ही चाहता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति के साथ अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। इससे निगम चुनाव भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी।

यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया अरु ण त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि बैठक में विधायक चेतन्य काश्यप ने भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि रतलाम में बीते 8 सालों के दौरान चौतरफा विकास कार्य हुए है। विकास की गति बढ़ाने के लिए केन्द्र और राज्य के साथ नगर में भी भाजपा की सरकार होना जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ता नगर में भाजपा सरकार कर महत्व मतदाताओं को बताकर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी एवं मण्डल प्रभारी के मध्य कार्य विभाजन भी किया गया। बैठक में महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने नगर विकास का संकल्प व्यक्त किया।

यह थे मौजूद

इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक जयवंत कोठारी, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया सहित जिला व मण्डल पदाधिकारी, मण्डल एवं सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।

भाजपा के विभिन्न मोर्चो व प्रकोष्ठ की हुई बैठक

नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चो व प्रकोष्ठों की बैठक विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई। बैठक में नगर निगम चुनाव के प्रभारी अशोक यादव ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मोर्चो प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आह्वान किया।

बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, चिकित्सा प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए विधायक श्री काश्यप ने चुनाव में जीत के लिए किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की रूपरेखा बताई। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक जयवंत कोठारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक डॉ. राजेश शर्मा, जिला संयोजक डॉ. अंशुल चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, अजा मोर्चा के सुदीप पटेल, रवि निन्धाने, व्यापारी मोर्चा के जिला संयोजक रजनीश गोयल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक जय तलेरा, सोश्यल मीडिया के सोमेश पालीवाल, नितिन लोढा एवं जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

झाबुआ – जय श्री राम बोलने पर विद्यार्थी को दिया गया पनीशमेंट , एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी ।

आगर मालवा13 hours ago

आगर / मालवा – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न , लिए गए मुख्य निर्णय ।

पेटलावद14 hours ago

मारुति स्वीफ्ट कार में अवैध शराब की 26 पेटी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ15 hours ago

‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत  स्वच्छता जागरूकता हेतु श्रमदान एवं  एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण।

झाबुआ17 hours ago

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर सर्वोदय कला मण्डल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!