Connect with us

अलीराजपुर

द्वितीय चरण के तहत अलीराजपुर एवं जोबट जनपद क्षेत्र में 1 जुलाई 2022 को मतदान होगा ।

Published

on

अलीराजपुर से बीयूरो चीफ नयन टवली कि खबर ✍️


पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पद हेतु होगा मतदान

मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे रहेगा

अलीराजपुर – त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत अलीराजपुर एवं जोबट जनपद क्षेत्र में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पद हेतु 1 जुलाई 2022 को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
इसमें अलीराजपुर जनपद क्षेत्र में 50619 पुरूष एवं 51700 महिला मतदाता कुल 102320 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। यहां कुल 182 मतदान केन्द्र बनाए गए है, जिनके अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 2 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 16 वार्ड, सरपंच के 51 एवं पंच के 140 वार्ड हेतु मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अलीराजपुर में 53 ग्राम पंचायतें है।
जोबट जनपद क्षेत्र में 36004 पुरूष एवं 35454 महिला मतदाता कुल 71459 मतदाता अपने मतदाधिकार का उपयोग करेंगे। यहां कुल 118 मतदान केन्द्र बनाए गए है, जिनके अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 2 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 12 वार्ड, सरपंच के 38 एवं पंच के 73 वार्ड हेतु मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जोबट में 38 ग्राम पंचायतें है। मतदान समाप्ति के पचात मतों की गिनती मतदान केन्द्र पर ही कडे सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी। मतगणना पचात मतों की घोषणा मतदान केन्द्र पर नहीं की जाएगी। घोषणा निर्वाचन आयोग के दिाा निर्देाानुसार निर्धारित तिथि को ब्लॉक स्तर पर की जाएगी। अलीराजपुर में 19 संवेदनाील एवं 6 अतिसंवेदाील मतदान केन्द्र है। वहीं जोबट में 28 संवेदनाील मतदान केन्द्र बनाए गए है।
…………….

प्रत्येक मतदान केन्द्र कम्यूनिकेान टीम से जुडा रहेगा
जिला स्तर पर पहुंचेगी पल-पल की जानकारी
अलीराजपुर – त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत अलीराजपुर एवं जोबट जनपद क्षेत्र में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पद हेतु होने वाले मतदान के तहत प्रत्येक मतदान केन्द्र जिला मुख्यालय से जुडा रहेगा। उक्त दोनों जनपद क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र की पल-पल की जानकारी और सूचनाएं जिला स्तर पर कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के पास पहुंचेंगी। कम्यूनिकेान टीम सदस्यों ने आज मतदान दलों के सामग्री लेकर निकले और मतदान केन्द्र पहुंचने की जानकारी ली। 1 जुलाई 2022 को निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ होने, मतदान प्रारंभ होने के प्रति दो घंटे कें मतदान की स्थिति जिसमें सुबह 9 बजे, सुबह 11 बजे दोपहर 1 बजे तथा 3 बजे तक होने वाले मतदान तथा मतदान समाप्ति की जानकारी ली जाएगी। कम्यूनिकेान टीम मतगणना प्रारंभ होने, मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने, मतदान दल के सामग्री जमा स्थल हेतु रवाना होने तथा सामग्री स्ट्रॉग रूम में जमा होने तक की जानकारी कम्यूनिकेान टीम के सदस्य लेंगे। कम्यूनिकेान टीम के माध्यम से प्रत्येक मतदान केन्द्र की पल-पल की जानकारी जिला  प्राासन तक पहुंचेगी।

अलग-अलग रंग के मत पत्रों पर अपना मत देकर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे
अलीराजपुर – त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत द्वितीय चरण का मतदान 1 जुलाई को होना है। जिसके तहत अलीराजपुर एवं जोबट जनपद क्षेत्रों में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों हेतु मतदान प्रक्रिया होगी। मतदान प्र्िरकया मतपत्र के आधार पर होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देाानुसार पंच पद हेतु सफेद मतपत्र, सरपंच हेतु नीला मतपत्र, जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु पीला एवं जिला पंचायत सदस्य पद हेतु गुलाबी मत पत्र रहेगा। मतदाता को मतदान के दौरान अलग-अलग पद हेतु मतदान के लिए अलग-अलग मतपत्र प्रदाय किये जाएंगे जिस पर मुहर लगाकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!