Connect with us

झाबुआ

जयंतसेन सूरी चातुर्मास समिति की बेठक बुधवार को सम्पन्न /आगामी कर्यक्रम की रुपरेखा तेयार की गयी

Published

on

JHABUA .स्थानीय श्री राजेंद्र सूरी पौशध शाला मे बुधवार को चातुर्मास समिति पदअधिकारियों और समिति संयोजक की आवश्यक बेठक पूज्य गच्छाधिपति एवं आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी म सा की पावन नीश्रा मे सम्पन्न हुई | इस अवसर पर पूज्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी म सा और पूज्य मुनिराज श्री प्रशमविजयजी म सा भी उपस्थित थे | बेठक मे लिये गये निर्णयौ की जानकारी देते हुए चातुर्मास समिति अध्यक्ष श्री मुकेश जैन और सचिव श्री भरत बाबेल ने बताया की चातुर्मास का सुभआरम्भ 12जुलाई से होगा | 12जुलाई से पूज्य आचार्यश्री नित्यसेन सुरीश्वरजी और मुनि भगवंत के प्रवचन होंगे | प्रवचन सुबह 9/15से 11बजे तक होंगे | इसी दिन ग्रंथ और सूत्र वाचन हेतु चढ़ावा भी बोला जावेगा | लाभार्थीयौ के बहुमान करने का चढ़ावा भी बोला जावेगा |13जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर्व को भी मनाने का निर्णय लिया गया | सुबह पूज्य गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी म सा की अष्ट प्रकारी पूजन संगीत मंडल प्रमुख श्री ओ एल जैन के सानिध्य मे पढ़ाई जायेंगी | इसके पश्चात धर्म सभा का आयोजन होगा और पूज्य श्री और मुनि मंडल द्वारा गुरूओ की महिमा के बारे मे बताया जायेगा | साथ ही सभा मे ही गुरू पद पूजन भी लाभार्थी द्वारा किया जायेगा | आचार्यश्री और मुनि मंडल के दर्शन वन्दना हेतु बाहर से आने वाले अतिथियौ के नाश्ते एवं भोजन व्यवस्था पुरानी सेलटेक्स ऑफीस राधाकृष्ण मार्ग पर निश्चित की गयी हे पौशधशाला से अतिथियौ को यहा तक लाने हेतु परिषद परिवार के सदस्यों की शिफ्ट अनुसार व्यस्था की गई हे | प्रतिदिन प्रवचन के पश्चात पूज्य गुरुदेव राजेंद्र सुरीजी और पुण्य सम्राट पूज्य जयंत सेन सुरीश्वरजी की आरती लाभार्थी परिवार द्वारा की जायेगी | पूज्य श्री नित्य सेन सुरीश्वरजी म सा दोपहर 1बजे से 4बजे तक ध्यान मे रहेंगे | इसके पश्चात 4बजे से और सुबह प्रवचन समय मे दर्शन वन्दना हो सकेगी | आचार्य श्री की नीश्रा मे 9 दिवसीय नवकार आराधना 4अगस्त से 12अगस्त तक भी आयोजित होगी जिसका नखरा भी तय कर लिया गया हे | सम्भवतय 1000-1200आराधक सम्पुर्ण भारत से झाबुआ आयेंगे | इस हेतु आमंत्रण भेजा जा रहा हे | एक सामान्य नियमावली भी तेयार की गयी हे जिसमे प्रवचन कक्ष मे मोबाइल बन्द रखे या साईलेन्ट मोड़ पर रखने का श्रावकोंऔर श्राविकाओ से निवेदन किया जायेगा | प्रवचन के दौरान शांति बनाये रखना भी ज़रूरी हे क्योंकि माइक का उपयोग पूज्य आचार्य श्री और मुनि मंडल नही करते हे | इसके अतिरिक्त प्रतिदिन आने वाले मेहमान परिषद भवन मे ठहराये जाने की व्यस्था होगी | बेठक मे चातुर्मास समिति अध्यक्ष मुकेश जैन . सचिव भारत बाबेल उपाध्यक्ष यशवंत भंडारी , श्री संघ अध्यक्ष मनोहर भंडारी , अरविन्द लोढ़ा . प्रदीप भण्ड़ारी , प्रदीप कटारिया सहित चातुर्मास समिति पदअधिकारी और श्री संघ पद अधिकारी उपस्थित थे | आभार सचिव भरत बावेल ने माना |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कल्याणपुर3 hours ago

25 साल से फरार  10,000 हजार का स्थाई वारंटी को किया गुजरात पुलिस के सुपुर्द

झाबुआ4 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मेघनगर से 200 तीर्थ यात्रियों का जत्था मथुरा वृंदावन की यात्रा के लिए रवाना

झाबुआ4 hours ago

झाबुआ पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों के अपराधियों के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही

झाबुआ5 hours ago

हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली है, सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं, तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन, माँ के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आँगन- पण्डित महेन्द्र तिवारी । 3 अक्तुबर से बसंत कालोनी में मातारानी के आगम के साथ ही घट स्थापना के साथ होगा नवरात्रोत्सव ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!