Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – तृतीय चरण के तहत सोंडवा एवं उदयगढ जनपद क्षेत्र में 8 जुलाई 2022 को मतदान होगा ।

Published

on

अलीराजपुर से बीयूरो चीफ नयन टवली कि खबर ✍️


पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पद हेतु होगा मतदान

मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे रहेगा

अलीराजपुर – त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत तृतीय चरण के अंतर्गत सोंडवा एवं उदयगढ जनपद क्षेत्र में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पद हेतु 8 जुलाई 2022 को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
इसमें सोंडवा जनपद क्षेत्र में 64029 पुरूष एवं 64540 महिला, अन्य एक मतदाता कुल 128570 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। यहां कुल 222 मतदान केन्द्र बनाए गए है, जिनके अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 3 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 24 वार्ड, सरपंच के 73 एवं पंच के 184 वार्ड हेतु मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोंडवा में 74 ग्राम पंचायतें है।

उदयगढ जनपद क्षेत्र में 37048 पुरूष एवं 37256 महिला एवं एक अन्य मतदाता कुल 74305 मतदाता अपने मतदाधिकार का उपयोग करेंगे। यहां कुल 129 मतदान केन्द्र बनाए गए है, जिनके अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 2 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 11 वार्ड, सरपंच के 38 एवं पंच के 36 वार्ड हेतु मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उदयगढ में 40 ग्राम पंचायतें है। मतदान समाप्ति के पचात मतों की गिनती मतदान केन्द्र पर ही कडे सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी। मतगणना पचात मतों की घोषणा मतदान केन्द्र पर नहीं की जाएगी। घोषणा निर्वाचन आयोग के दिाा निर्देाानुसार निर्धारित तिथि को ब्लॉक स्तर पर की जाएगी। सोंडवा में 27 संवेदनाील मतदान केन्द्र है। वहीं उदयगढ में 34 संवेदनाील मतदान केन्द्र बनाए गए है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!