Connect with us

RATLAM

चुनाव प्रचार का शोर खत्म होने से पहले दोनों ही पार्टियों ने झोंकी ताकत,कांग्रेस ने किया कमलनाथ का रोड शो,तो भाजपा ने निकाली वाहन रैली 

Published

on

चुनाव प्रचार का शोर खत्म होने से पहले दोनों ही पार्टियों ने झोंकी ताकत,कांग्रेस ने किया कमलनाथ का रोड शो,तो भाजपा ने निकाली वाहन रैली 

“रतलाम,। पिछले तेईस दिनों से चल रहा नगर निगम का चुनाव प्रचार शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। चुनाव प्रचार खत्म होने के पहले कांग्रेस और भाजपा दोनो ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार पर जमकर ताकत झोंकी। कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रोड शो किया,वहीं भाजपा ने अपने प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के पक्ष में वाहन रैली निकाली।

शहर के साथ पटरी पार भी किया रोड शो

आमतौर पर शहर में चुनावी रैलियां और रोड शो शहर के मुख्य इलाकों में होते है,लेकिन कमलनाथ का रोड शो मुख्य शहर के साथ साथ पटरी पार के इलाकों में भी किया गया। कमलनाथ निार्धरित समय से कुछ पहले ही रतलाम आ गए थे। रतलाम मेंं उन्होने जहां शहर के प्रबुद्धजनों से चर्चा की वहीं बरबड स्थित विधायक सभागृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद कमलनाथ का रोड शो प्रारंभ हुआ।

कमलनाथ का रोड शो बरवड से प्रारंभ होकर,सज्जन मिल रोड,राम मन्दिर,सैलाना बस स्टैण्ड से होता हुआ शहर सराय से गुजरा। शहर सराय से यह रोड शो लोहर रोड होकर चांदनीचौक,चौमुखीपुल नौलाई पुरा होते हुए डालूमोदी बाजार पंहुचा। यहां से कालेज रोड होकर न्यू रोड होते हुए डाट की पुल पार कर पटरी पार वाले इलाके में पंहुचा। कमलनाथ का रोड शो इन्द्रलोक नगर अल्कापुरी,नया गांव राजगढ जैसे इलाके से होते हुए साक्षी पैट्रोल पंप पर जाकर समाप्त हुआ।

कमलनाथ के इस विशाल रोड शो में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट के साथ एक खुले वाहन में सवार होकर नागरिकों का अभिनन्दन करते हुए चल रहे थे। इस खुले वाहन मेंं युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा.विक्रान्त भूरिया,पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया,सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत और मनोज चावला भी मौजूद थे।

शहर कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता अलग अलग खुले वाहनों में चल रहे थे। रोड शो मेंं बडी संख्या में खुले वाहनों के साथ साथ हजारों युवा दोपहिया वाहनों पर कांग्रेस के तिरंगे झण्डे लेकर चल रहे थे। रोड शो के स्वागत के लिए शहर में जगह जगह स्वागत मंच बनाए गए थे,जिन पर मौजूद कांग्र्रेस कार्यकर्ता व नागरिक रोड शो पर पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत कर रहे थे। ढोल धमाकों के साथ हुए इस रोड शो में शामिल महिला और पुरुष कार्यकर्त्ता मयंक जाट के पक्ष में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

भाजयुमो ने वाहन रैली निकालकर दिखाई ताकत

चुनाव प्रचार के आखरी दिन भाजपा युवा मोर्चा ने भी विशाल वाहन रैली निकार कर अपनी ताकत दिखाई। भाजपा की वाहन रैली बाजना बस स्टैण्ड से प्रारंभ हुई। वाहन रैली में सैकडों दोपहिया वाहनों पर हजारों युवा भाजपा के झण्डे लेकर चल रहे थे। यह वाहन रैली बाजना बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर लक्कडपीठा,चांदनीचौक,चौमुखीपुल,नौलाईपुरा होते हुए धानमण्डी,न्यूरोड होकर दोबत्ती पंहुची। वाहन रैली में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन,भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,अनुज शर्मा,समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। वाहन रैली का समापन 80 फीट रोड स्थित हनुमान ताल पर हुआ जहा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

वाहन रैली के अलावा भाजपा के तमाम पार्षद प्रत्याशी अपने अपने वार्डों में अपने समर्थकों के साथ घर घर सम्पर्क करते नजर आए। प्रचार का आखरी दिन होने की वजह से तमाम प्रत्याशी आज ही सारी ताकत लगा रहे थे।”

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कल्याणपुर3 hours ago

25 साल से फरार  10,000 हजार का स्थाई वारंटी को किया गुजरात पुलिस के सुपुर्द

झाबुआ4 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मेघनगर से 200 तीर्थ यात्रियों का जत्था मथुरा वृंदावन की यात्रा के लिए रवाना

झाबुआ4 hours ago

झाबुआ पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों के अपराधियों के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही

झाबुआ5 hours ago

हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली है, सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं, तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन, माँ के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आँगन- पण्डित महेन्द्र तिवारी । 3 अक्तुबर से बसंत कालोनी में मातारानी के आगम के साथ ही घट स्थापना के साथ होगा नवरात्रोत्सव ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!