Connect with us

RATLAM

रतलाम: शिवराज की सरकार पुलिस, पैसा व प्रशासन के बल पर लड़ रही चुुनाव: कमलनाथ

Published

on

निगम चुनाव के प्रचार प्रसार बंद होने केे पूर्व कमलनाथ ने किया रोड शो

रतलाम, । चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का रतलाम भ्रमण रहा। उन्होंने इस दौरान बुद्धिजिवियों की बैठक ली, कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, पत्रकारों से बातचीत की और बाद में रोड़ शो किया। इस रोड़ शो में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

कमलनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रतलाम मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है, जिसमें मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद, मंत्री भी दिए। पांच इंजीन की सरकार रही उसकेे बावजूद यहां जो विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज टेलीविजन से बात करते हैं विजन सेे नहीं, जिस कारण वे धरातल पर सोच नहीं पाते। रतलाम में कई बड़ेे उद्योग थे,जिनमें से अधिकांश बंद है। रोजगार के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं। रोजगार निवेश सेे मिलता है लेेकिन यहां निवेश की कोई कल्पना नहीं की गई और न ही नए उद्योगों की स्थापना की गई। हमारी पहचान से उद्योगपति आते है, पूंजी का निवेश होता है,लेेकिन ऐसे कोई प्रयास नहीं हुए। जो उद्योग बंद है वह भी हमारी संपत्ति है। यदि सुझबूझ से काम किया होता तो बंद उद्योग भी चालू हो सकते थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवराज सरकार पुलिस, पैसा व प्रशासन के बल पर चल रही है। चुनाव भी इसी बल पर लड़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का आधा भाषण कमलनाथ पर होता है। मेरे राजनैतिक कार्यकाल में कोई उंगली नहीं उठा सकता, लेेकिन वे लोग आरोप लगा रहे हैं, जब मैं सांसद था वह नेकर पहनकर घुमते थे। मुख्यमंत्री बेरोजगारी को दूर करने, किसानों के हितों की बात करने के बजाय धार्मिक बातें कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। भारत विश्व में ऐसा देश है जहां विभिन्न संस्कृति और धर्म के लोग रहते है। संस्कृति पर अटेेक हो रहा है, धर्म और जाति की बात हो रही है। खालिस्तान की आवाज उठने लगी है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलेगी। हम कुशल प्रशासन देने के लिए एडवाईजरी कोंसिल बनाएंगे, जिसमें बुद्धिजीवी, व्यापारी, उद्योगपति, पत्रकार शामिल होंगे। और मैं भी समय-समय पर आऊंगा ताकि बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया जा सकेे। तीन-चार भागों में इसकी बैठकें होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों की बीमा होगा, दैनिक वेेतन भोगियों को स्थाई किया जाएगा। मुख्यमंत्री करीब 17 वर्षों से सत्ता में है। वह नगरीय निकाय चुनाव में जो वादे कर रहे है उनका क्रियान्वयन उन्होंने इस दौरान क्यों नहीं किया? उपर सेे नीचे तक भ्रष्टाचार पनप रहा है। यहां हर ठेके में, हर काम में लेन-देेन होता है, जितना कर्ज हमारे प्रदेश पर कांग्रेस की सरकार में था उतना तो आज ब्याज ही भरते है। आज तस्वीर सामने रख लिजिए, हर वर्ग परेशान है। शिवराज कहतेे है कि मैं खजाना खोल दुंगा, अरे इतने साल में क्या कर रहे थे। प्रतिभाओं का उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग भी यह सरकार नहीं कर पा रही है।

नाथ ने कहा कि इस चुनाव में देेश का फैसला तो नहीं होगा लेेकिन प्रदेश और रतलाम के भविष्य का फैसला अवश्य होगा, जिसे आप लोगों को सुरक्षित रखना है। मुख्यमंत्री के पास देेने के लिए कुछ नहीं है वे केवल ध्यान बांटने के लिए काम कर रहे है। जनता भ्रमित न हो और सच्चाई का साथ दे।

विशाल रैली निकली

कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल रोड़ शो सैैलाना रोड़ सेे शुरू किया जो विभिन्न मार्गों से होता पुन: उसी स्थान पर रोड़ शो समाप्त हुआ। हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थक रोड़ शो में शामिल हुए। रोड़ शो का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। कमलनाथ ने एक निजी होटल में प्रबुद्धजनों को संबोधित किया और विधायक सभागृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करतेे हुए बूथ स्तर तक मेहनत करके कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आव्हान किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कल्याणपुर3 hours ago

25 साल से फरार  10,000 हजार का स्थाई वारंटी को किया गुजरात पुलिस के सुपुर्द

झाबुआ4 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मेघनगर से 200 तीर्थ यात्रियों का जत्था मथुरा वृंदावन की यात्रा के लिए रवाना

झाबुआ4 hours ago

झाबुआ पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों के अपराधियों के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही

झाबुआ5 hours ago

हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली है, सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं, तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन, माँ के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आँगन- पण्डित महेन्द्र तिवारी । 3 अक्तुबर से बसंत कालोनी में मातारानी के आगम के साथ ही घट स्थापना के साथ होगा नवरात्रोत्सव ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!