Connect with us

RATLAM

वर्ष 2022 के साहित्यिक सम्मान घोषित : डॉ. चांदनीवाला एवं आशीष दशोत्तर को राज्य स्तरीय सम्मान

Published

on

मध्यप्रदेश लेखक संघ की वार्षिक साधारण सभा हुई हिन्दी भवन भोपाल में

चयन समिति द्वारा अनुशंसित 25 साहित्यकारों को सम्मानित करेंगे संघ के वार्षिक समारोह में

भोपाल/रतलाम,। मध्य प्रदेश लेखक संघ की साधारण सभा रविवार को भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित की गई बैठक में 25 अनुशंसित साहित्यकारों को सम्मानित करने की बात कही गई सभी का सम्मान वार्षिक समारोह में किया जाएगा। अनुशंसित साहित्यकारों में साहित्यकारों में रतलाम के डॉक्टर मुरलीधर चांदनीवाला एवं आशीष दशोत्तर के नाम भी शामिल है।

मध्यप्रदेश लेखक संघ की वार्षिक साधारण सभा में प्रादेशिक संयुक्त मंत्री डाॅ. प्रीति प्रवीण खरे द्वारा प्रस्तुत गत साधारण सभा की कार्यवाही शुरू की।सुनील चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2021-22 के अंकेक्षित वित्तीय पत्रकों एवं वर्ष 2022-23 के बजट प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

सम्मान के लिए 25 साहित्यकारों की अनुशंसा

तत्पश्चात् प्रान्ताध्यक्ष डाॅ. राम वल्लभ आचार्य ने  संघ के वर्ष 2022 के  साहित्यिक सम्मानों की घोषणा की। चयन समिति द्वारा अनुशंसित 25 साहित्यकारों को संघ के वार्षिक सम्मान समारोह में विभिन्न सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

चयनित साहित्यकारों और उन्हें दिया जाने वाला सम्मान

⚫ पं. बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान।
⚫ मनोज श्रीवास्तव, भोपाल, सारस्वत सम्मान
⚫ डाॅ. बूला कार, इन्दौर, डाॅ. सरोजिनी कुलश्रेष्ठ कहानी सम्मान
⚫ डॉ. उर्मिला शिरीष, भोपाल, डाॅ. पुष्पा चौरसिया श्रेष्ठ गीतकार सम्मान
⚫ आचार्य भगवत दुबे, जबलपुर, प्रमोद शिरढोणकर विरहमन स्मृति राष्ट्र प्रेरणा सम्मान
⚫ श्री  देवेन्द्र  जोशी, उज्जैन वल्लभ दास शाह अनुवाद सम्मान
⚫ डाॅ. मुरलीधर चाँदनीवाला, रतलाम को श्रीमती सुधा सावित्री तिवारी श्रेष्ठ बुन्देली साहित्यकार सम्मान
⚫ गुण सागर सत्यार्थी, कुंडेश्वर हरिशंकर तिवारी यात्रा वृतान्त सम्मान
⚫ ओम प्रकाश शर्मा, भोपाल‌ दिलजीत सिंह रील व्यंग्य सम्मान
⚫ आशीष दशोत्तर, रतलाम संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान
⚫ डाॅ. लखन लाल खरे, शिवपुरी, पं. बृजवल्लभ आचार्य संस्कृतज्ञ सम्मान
⚫ डाॅ. केदारनाथ शुक्ल, उज्जैन, हरिओम शरण चौबे गीतकार सम्मान
⚫ गोविन्द अनुज, शिवपुरी मेहमूद जकी ग़ज़ल सम्मान
⚫ सरदार प्रताप सिंह सोढ़ी, इन्दौर, अमित रमेश शर्मा हास्य व्यंग्य मंचीय कवि सम्मान
⚫ हरिविट्ठल दुबे ‘धूमकेतु’ पुष्कर जोशी सम्मान
⚫ डाॅ. संध्या शुक्ल मृदुल, मंडला, देवकीनंदन माहेश्वरी सम्मान
⚫ नीलम कुलश्रेष्ठ, गुना, काशीबाई मेहता लेखिका सम्मान
⚫ ऊषा सक्सेना, भोपाल, कमला चौबे लेखिका सम्मान
⚫ डाॅ. उर्मि शर्मा, उज्जैन, कस्तूरी देवी चतुर्वेदी लोकभाषा सम्मान
⚫ पं. मथुरा प्रसाद जोशी, सुहागपुर, हरीश निगम मालवी भाषा सम्मान
⚫ माया मालवेन्द्र बदेका, उज्जैन, मालती बसंत बाल साहित्यकार सम्मान
⚫ अनिल अग्रवाल, भोपाल, रामपूजन मलिक नवोदित गीतकार सम्मान
⚫ रूपाली सक्सेना एवं अभिषेक जैन, भोपाल को संयुक्त रूप से अरविन्द चतुर्वेदी साहित्य सेवी सम्मान
⚫ डाॅ. मीना साकल्ले खंडवा, उत्कृष्ट इकाई सम्मान।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का किया अभिनंदन

प्रारंभ में मंचासीन पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राम वल्लभ आचार्य, प्रादेशिक उपाध्यक्ष प्रभुदयाल मिश्र एवं ऋषि श्रंगारी, प्रादेशिक कोषाध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी तथा प्रादेशिक संयुक्त मंत्री डाॅ. प्रीति प्रवीण खरे ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित चयनित साहित्यकारों तथा हाल ही में हिन्दी लेखिका संघ की अध्यक्ष निर्वाचित संघ की कार्यकारिणी सदस्य कुमकुम गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट सत्कार किया गया। अंत में गत वर्ष दिवंगत साहित्यकारों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!