Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – कोरोना काल में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए तो अब राष्ट्रध्वज की अलख जगा रहीं समूह से जुडी महिला ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली कि खबर ✍️

आजीविका समूह से जुडी महिलाएं प्रतिदिन बना रही 3 हजार से अधिक तिरंगे ।

खुशियों की दास्तानं 

अलीराजपुर – कोरोना काल में दिन-रात लगकर हजारों मास्क, पीपी कीट बनाकर जीवन बचाने तथा स्वास्थ्य रक्षा की घर-घर अलख जगाने वाली म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिान के समूहों से जुडी महिलाएं अब हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्र ध्वज निर्माण करते हुए ध्वज संहिता की अलख जगाने का काम कर रहीं है। जिले की करीब 130 समूह से जुडी महिलाएं दिन-रात लगकर हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगे बनाने का कार्य कर रही है। जिले के जोबट एवं नानपुर में यह महिलाएं प्रतिदिन 3 हजार से अधिक तिरंगे बना रही है। इन महिलाओं ने अभी तक 38 हजार से अधिक तिरंगे बना दिए है। इन दोनों स्थानों पर करीब 30-30 हजार तिरंगे बनाने का लक्ष्य रखते हुए यह महिलाएं दिन-रात तिरंगे तैयार करने के कार्य में जुटी हुई है। समूहों से जुडी यह महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने के साथ ही अलीराजपुर जिले के गांवों में घर-घर जाकर राष्ट्रध्वज के महत्व और संहिता के बारे में आमजन के बीच जागरूकता प्रयास कर रही है। ध्वज निर्माण करने के पूर्व समूह से जुडी महिलाओं को ध्वज संहिता की जानकारी हेतु प्रािक्षण दिया गया। इसके बाद इन्होंने तिरंगे तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया। केन्द्र सरकार द्वारा 11 से 17 अगस्त 2022 तक पूरे देा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक शासकीय कार्यालयों, घरों, प्रतिष्ठानों आदि पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक जिलेवासी से अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की गई है। राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र की एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए हर घर राष्ट्रध्वज फहराने का आह्वान कर रही हैं। अलीराजपुर जिले में एक लाख 20 हजार से अधिक राष्ट्रध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए विभागवार दायित्व सौंपे गए है ।

हमारे लिए गर्व के पल है
देा के लिए कुछ करने का मौका मिला है। यह हमारें लिए गर्व की बात है। कोरोना काल में हमने मास्क और पीपीई कीट बनाए। आज हम राष्ट्र ध्वज बना रहे है। वह पल भी देा के लिए थे और आज के यह पल भी देा के लिए ही है। पहले हमने राष्ट्र ध्वज के नियमों को समझा। हम तिरंगे का निर्माण कर रहे है। यह हमारे लिए खुाी के साथ गर्व के पल है। हम समूह से जुडी महिलाओं और अन्य लोगों को तिरंगे का महत्व और ध्वज संहिता के बारे में भी बता रहे है। – श्रीमती रेखा डावर, अध्यक्ष गायत्री ग्राम संगठन बडा गुडा।

हमारे हाथों से तैयार तिरंगा घरों पर लहराएंगा
देा के सम्मान को बढाने के लिए हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। यह तिरंगे हमारें हाथों से तैयार हो रहे है। इससे बडी गर्व की बात क्या होगी कि हम तिरंगे बना रहे है और यही तिरंगे घरों पर फहराएं जाएंगे। बहुत कार्य किये लेकिन तिरंगा बनाने का जो अहसास है यह हमारें लिए गर्व के साथ खुाी देने वाला पल है। – श्रीमती रानू चौंगड, पूजा एसएचजी खरपई

प्रति तिरंगा 20 रूपये का है
समूह से जुडी महिलाएं तिरंगों का निर्माण कर रही है। यह तिरंगे समूह द्वारा, राान दुकानों, पंचायतों आदि में 20 रूपये की दर पर प्रति तिरंगा विक्रय किया जाएगा। इन तिरंगों के निर्माण के साथ-साथ समूह से जुडी महिलाएं ध्वज संहिता की जानकारी भी अन्य लोगों को बता रही है। – श्रीमती संस्कृति जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अलीराजपुर

जिले में एक लाख 20 हजार तिरंगों तैयार करने का लक्ष्य तय किया है
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में एक लाख 20 हजार तिरंगा तैयार किये जाएंगे। यह तिरंगे समस्त शासकीय कार्यालय, निजी प्रतिष्ठानों, घरों आदि पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराये जाएंगे। हमने इसके लिए अलग-अलग स्तर पर दायित्व सौंपे है। दो स्थानों पर समूह से जुडी महिलाएं तिरंगों का निर्माण कर रही है। समूह सदस्यों द्वारा प्रतिदिन बडी संख्या में तिरंगे बनाए जा रहे है। – श्री राघवेन्द्र सिंह, कलेक्टर अलीराजपुर

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!