Connect with us

झाबुआ

श्रावणी पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ बसंत कॉलोनी, गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग एवं प्राचीन जगदीश मंदिर पर हुआ कार्यक्रम

Published

on

गायत्री परिजनों, ब्राम्हण एवं विद्वानजनों ने विधि-विधान के साथ बदला जनेऊ

दौलत गोलानी की रिपोर्ट

झाबुआ। 11 अगस्त, गुरूवार को शहर के गायत्री शक्तिपीठ बसंत कॉलोनी एवं गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग से जुड़े गायत्री परिजनांे ने विधि-विधान से पूजन-हवन कर जनेऊ बदली। इसके साथ ही कॉलेज मार्ग स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ब्राम्हण-विद्वानजनों ने यहां विधि-पूजन के साथ जनेऊ बदलने का कार्य किया


11 अगस्त, गुरूवार को सुबह श्रावणी पर्व पर गायत्री शक्ति पीठ बसंत कालोनी से जुड़े परिजनों ने शहर से सटे किशनपुरी में अनास नदी के तट पर सुबह 8 बजे श्रावणी उपाकर्म ( जनेऊ परिवर्तन) विधि-विधान के साथ किया। तीर्थ आव्हान के बाद 10 स्नान, जिसमें भस्म, भृतिका, गौमाय, हरिद्रा, मधु, हव दुग्ध, दग्धी, हव मूत्र, गंगा जल, एवं कुशा स्नान के बाद नदी में स्नान कर जनेऊ बदला गया। जिसमें मुख्य रूप से गायत्री परिवार के वरिष्ठ एसएस पुरोहित, दिनेश डांगी, निलेश पुरोहित, प्रशांत मल्लिक, विनोद गुप्ता आदि ने सहभागिता की। जिसके बाद गायत्री शक्तिपीठ बसंत कॉलोनी पर यज्ञ कर आहूतियां डाली गई। इस दौरान सभी ने पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन युग प्रवक्ता विनोदकुमार जायसवाल ने किया। जिसमें पियूष जायसवाल एवं अरुण अरोड़ा ने भी सहयोग प्रदान किया।
विधि-विधान से नई यज्ञोपवित धारण की
इसी प्रकार गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग पर भी रक्षाबंधन पर्व पर श्रावणी उपाक्रम संपन्न किया गया। जिसमें संपूर्ण विधि गायत्री परिवार के जिला समन्वयक पं. घनश्यामदास बैरागी ने संपन्न करवाई। निर्धारित क्रम में स्नान, पितृ-तर्पण, शिव अभिषेक, यज्ञ आहुति के बाद सभी गायत्री परिजनों ने नई यज्ञोपवित धारण की।
ब्राम्हण-विद्वानजनों ने मनाया श्रावणी उपाकर्म
कॉलेज मार्ग स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर पर पीढ़ी दर पीढ़ी यहां ब्राम्हण एवं विद्वानजनों द्वारा रक्षाबंधन पर श्रावण उपाकर्म मनाते हुए शहर के ब्राम्हण एवं विद्वानजन विधि-विधान से नए यज्ञोपवित (धारण) करते है। इस वर्ष भी यहां बड़ी संख्या में समाज के पुरूष वर्ग, जिसमें युवाओं ने भी सहभगिता कर यह विधि संपन्न की। विधि वरिष्ठ विद्वान पं. भागवत शुक्ल एवं पं. हिमांशु शुक्ल ने संपन्न करवाई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 mins ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

झाबुआ17 mins ago

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

झाबुआ23 mins ago

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत बैठक संपन्न***** खुशियों की दास्ता नगर निगम के सफाई कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान की सौगात मिली सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित स्वास्थ्य को लेकर हुई परेशानी दूर****अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा

झाबुआ36 mins ago

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन, द्वारा संगठन के कार्यालय के लिये स्थान प्रदाय हेतु, कलेक्टर से भेंट कर अनुरोध किया । कलेक्टर ने सहयोग का दिया भरोसा

अलीराजपुर1 hour ago

अलीराजपुर – गायत्री शक्तिपीठ नेत्र संकलन केंद्र को मिला 114 वा नेत्रदान , राठौड़ समाज के वरिष्ठ स्व श्री सुपडीलाल शंकर लालजी राठोड़ के मृत्यु उपरांत , परिवार ने नेत्रदान करने की इच्छा जताई ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!