Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, बडी संख्या में पुलिस जवान हुए सम्मिलित , कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने बाइक रैली का नेतृत्व किया ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली कि खबर ✍️

तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ।


अलीराजपुर – आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पुलिस कंटोल रूम से बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का नेतृत्व कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने किया। सैकडों बाइक पर सवार होकर पुलिस जवान तिरंगा बाइक रैली में सम्मिलित हुए। तिरंगा बाइक रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एसके सेंगर एसडीओपी अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर सहित बडी संख्या में महिला एवं पुरूष जवानों ने सहभागिता की। हाथों में तिरंगा थाम राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए बाइक तिरंगा रैली पुलिस कंट्रोल रूम से, दाहोद नाका होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः उक्त स्थान पर समाप्त हुई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!