Connect with us

RATLAM

सेहत सरोकार : महिलाएं रखें अपनी सेहत का ख्याल तो देश बनेगा बेमिसाल, यदि रही आलसी, तो परिवार में आएगी उदासी

Published

on

विश्व मांगल्य सभा के बैनर तले हुई मातृ चिंतन कार्यशाला

 महिलाओं की जांची सेहत, दी गई सलाह

 किया सभी ने एक ही आह्वान, महिलाएं दें अपनी सेहत की तरफ ध्यान

रतलाम। मातृ चिंतन एवं महिला जनप्रतिनिधियों की स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। अतिथियों ने कार्यशाला में मौजूद महिलाओं से आह्वान किया कि वह अपनी सेहत का ख्याल रखें, तभी देश बेमिसाल बनेगा। यदि महिलाओं ने स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति आलसी रुख अपनाया तो परिवार में उदासी को कोई नहीं रोक सकता। कार्यशाला में मौजूद सभी महिलाएं अपने आसपास की महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक करें। शहर, प्रदेश, देश की सभी महिलाओं से एक ही आवाज नहीं कि वे अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें।

विश्व मांगल्य सभा के बैनर तले श्री कालिका माता परिसर स्थित धर्मशाला में आयोजित मातृ चिंतन कार्यशाला में सांसद गुमानसिंहजी डामोर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, कार्यक्रम की सूत्रधार  सूरज डामोर, विश्व मांगल्य सभा की वैशाली जोशी, पूजा पाठक, समाजसेवी डॉ. सुलोचना शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग रविंद्र मिश्रा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या, लेखा अधिकारी जिला पंचायत प्रीति डेहरिया, सरपंच जनपद सदस्य एवं पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्देश्यों पर डाला प्रकाश
माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए पद्मश्री डॉ. लीला जोशी सहित अन्य
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। श्रीमती डामोर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व मांगल्य सभा के उद्देश्यों को एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तारपूर्वक समझाया। महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा इसके साथ ही परिवार के मुखिया को भी ध्यान देना होगा कि घर परिवार में महिलाएं सेहतमंद रहे। अपने कार्य को हुए घर परिवार की महिलाओं की सेहत के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पुरुष वर्ग करें, ताकि बड़ी समस्या को आने से रोका जा सके।

विश्व मांगल्य सभा के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए श्रीमती डामोर
सेहत की हुई जांच

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों की स्वास्थ्य जांच की जाकर बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, बीएमआई तथा बूस्टर डोज भी लगाया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग अनिल जैन परियोजना अधिकारी मबावि, अर्चना माहौर परियोजना अधिकारी मबावि एवं बाल सत्यनारायण सहायक वर्ग 1 मबावि का रहा। संचालन सीमा अग्निहोत्री ने किया।

स्त्रियों के विकास के लिए करें कार्य

मातृशक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। आप अपनी शक्ति को पहचाने एवं स्त्रियों के संपूर्ण विकास के लिए अधिक से अधिक कार्य करें। और यह तभी संभव होगा जब आपकी सेहत बेहतर रहेगी। सेहत के प्रति अनदेखी बिल्कुल ना करें।

गुमान सिंह डामोर, सांसद, रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र

महिलाओं को स्वयं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता

यदि माता स्वस्थ होती है, तभी उसकी संतान स्वस्थ हो पाती है। सबसे पहले माता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। महिलाओं को स्वयं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में यदि महिला की सेहत बिगड़ती है तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। महिलाएं ही परिवार की धुरी होती है।

पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, समाजसेविका

उनकी माता कितनी होगी महान

भारतीय इतिहास के वीर योद्धाओं एवं महान विभूतियों के व्यक्तित्व की माताएं कितनी महान रही होगी। एक महान माता ही महान राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इसलिए इसलिए अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। जरा सी तकलीफ हो तो तुरंत जांच करवा कर उपचार ले, ताकि समस्या आगे ना बढ़े और सेहत बनी रहे।

वैशाली जोशी, विश्व  मांगल्य सभा, नागपुर

तभी होगा महान राष्ट्र का निर्माण

माता को स्वयं के बच्चों पर पूर्ण रूप से ध्यान देकर उनके चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभानी है जिससे कि महान राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। महिलाओं की जिम्मेदारियां परिवार में सबसे अधिक होती है। यदि वह महिला ही स्वास्थ्य के प्रति कमजोर नजर आई तो परिवार भी कमजोरी की राह पर चल सकता है और बिखर सकता है।

पूजा पाठक, विश्व मांगल्य सभा, नागपुर

महिला स्वस्थ तो परिवार स्वस्थ

महिलाएं यदि वे स्वयं स्वस्थ रहेंगी, तभी वे अपने परिवार एवं अपनी संतति का पूर्णरूपेण ध्यान रख पाएंगी। महिला स्वस्थ रहेगी तो परिवार भी स्वस्थ रहेगा।
मनीषा शर्मा, अध्यक्ष, नगर निगम, रतलाम

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ8 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ8 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

झाबुआ9 hours ago

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

झाबुआ9 hours ago

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत बैठक संपन्न***** खुशियों की दास्ता नगर निगम के सफाई कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान की सौगात मिली सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित स्वास्थ्य को लेकर हुई परेशानी दूर****अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!