Connect with us

RATLAM

अपराधियों के विरुद्ध प्रशासन हुआ सख्त, राजबाग में चला बुलडोजर, तोड़ा मकान

Published

on

रतलाम । प्रशासन ने शहर में जुआ, सट्टा, अवैध वसूली, मारपीट आदि अपराध करने वाले आदतन अपराधियों के अवैध निर्माण पर एक बार फिर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने राजबाग कॉलोनी में आरोपी दिलीप मारू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला कर उसे तोड़ दिया।

शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे एसडीएम संजीव पांडे, सीएसपी हेमंत चौहान के नेतृत्व में नगर निगम का हमला बुलडोजर लेकर दिलीप मारू के घर पहुंचा व वहां अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की।

करीब 50 मिनट तक चली कार्रवाई के दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अवैध निर्माण तोड़ने के बाद दल वहां से रवाना हो गया। सीएसपी हेमंत चौहान के मुताबिक दिलीप मारू पर जुआ, सट्टा, शासकीय कार्य मे बाधा आदि मामलो में 22 प्रकरण दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि करीब आठ पहले हरदेवलाला पीपली के समीप भाटो का वास क्षेत्र में सट्टे के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान अकबर घोसी नामक युवक ने एक सटोरिए पर गोली चला दी थी। हालांकि गोली किसी को नही लगी थी, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने सट्टे के खिलाफ जमकर रोष जाहिर कर सटोरियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद प्रशासन सख्त हुआ था व पहली बार अकबर के मकान पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की गई थी।

इसके बाद 20 से अधिक बदमाशों, जुआरी और सटोरियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए गए थे। आज की गई कार्रवाई से लगता है कि प्रशासन पुनः अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। वहीं पुलिस सटोरियों पर नकेल कसने के लिए लगातार दबिश दे रही है। गुरुवार को पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़कर उनका जुलूस भी निकाला था।रतलाम02 सितंबर (इ खबर टुडे)। प्रशासन ने शहर में जुआ, सट्टा, अवैध वसूली, मारपीट आदि अपराध करने वाले आदतन अपराधियों के अवैध निर्माण पर एक बार फिर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने राजबाग कॉलोनी में आरोपी दिलीप मारू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला कर उसे तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे एसडीएम संजीव पांडे, सीएसपी हेमंत चौहान के नेतृत्व में नगर निगम का हमला बुलडोजर लेकर दिलीप मारू के घर पहुंचा व वहां अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। करीब 50 मिनट तक चली कार्रवाई के दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अवैध निर्माण तोड़ने के बाद दल वहां से रवाना हो गया। सीएसपी हेमंत चौहान के मुताबिक दिलीप मारू पर जुआ, सट्टा, शासकीय कार्य मे बाधा आदि मामलो में 22 प्रकरण दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि करीब आठ पहले हरदेवलाला पीपली के समीप भाटो का वास क्षेत्र में सट्टे के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान अकबर घोसी नामक युवक ने एक सटोरिए पर गोली चला दी थी। हालांकि गोली किसी को नही लगी थी, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने सट्टे के खिलाफ जमकर रोष जाहिर कर सटोरियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद प्रशासन सख्त हुआ था व पहली बार अकबर के मकान पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 20 से अधिक बदमाशों, जुआरी और सटोरियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए गए थे। आज की गई कार्रवाई से लगता है कि प्रशासन पुनः अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। वहीं पुलिस सटोरियों पर नकेल कसने के लिए लगातार दबिश दे रही है। गुरुवार को पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़कर उनका जुलूस भी निकाला था।” (इ खबर टुडे)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

शहर में चार पहिया वाहनों के आसानी से प्रवेश से बिगड़ती यातायात व्यवस्था……… यातायात विभाग चालानी कारवाई में व्यस्त

झाबुआ18 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ18 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ18 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

झाबुआ18 hours ago

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!