Connect with us

RATLAM

गौ वंश को राष्ट्रीय पशु बनाने हेतु अहिंसा यात्रा को 11 दिन में 100 विधायक – सांसदों का मिला समर्थन गौ वंश को राष्ट्रीय पशु बनाने हेतु अहिंसा यात्रा को 11 दिन में 100 विधायक – सांसदों का मिला समर्थन

Published

on

अहिंसा यात्रा को मिल रहा है सर्वदलीय विधायक – सांसदों का समर्थन
2024 तक गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने का लक्ष्य
रतलाम । गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने का लक्ष्य लेकर 18 अगस्त 2022 को मध्य प्रदेश के इंदौर से यात्रा संयोजक विनायक अशोक लुनिया के नेतृत्व में प्रारम्भ हुयी अहिंसा यात्रा को मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के भाजपा – कांग्रेस – शिवसेना के विधायक व सांसदों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। सुचारु रूप से चल रही यात्रा में अब तक 100 विधायक एवं सांसद का समर्थन प्राप्त हुआ है जिसमे मुख्य चर्चित नाम मध्य प्रदेश से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान भाजपा विधायक पारस जैन, कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया, विधायक दिलीप गुर्जर, व हाल ही में चर्चा का विषय बनने वाली हॉट सीट से विधायक सुलोचना रावत सहित महाराष्ट्र के सोलापुर विधायक विजय देशमुख, शिवसेना के शिंदे गुट के बहुचर्चित विधायक शाहजीबापु पाटिल एवं भाजपा से राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक का समर्थन प्राप्त हुआ है।
यात्रा संयोजक विनायक अशोक लुनिया ने बताया की अहिंसा यात्रा का मुख्य लक्ष्य है गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाना। यह अभियान आज का नहीं वरन 40 साल ज्यादा समय से चलता आ रहा है, यह अभियान पिता जी स्वर्गीय अशोक कुमार जी लुनिया साहब ने 70 की दशक में गौ संरक्षण का मुहीम शुरू किये थे जिसको वर्ष 2011 में गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो की मांग उठाकर एक राष्ट्रीय मुद्दा बनाया था किन्तु आज तक वह मांग पूर्ण नहीं हो सकी जिसको अब अहिंसा यात्रा के मध्य से देश भर के 4980 विधायक (दोनों सदनों के) एवं 788 सांसदों (दोनों सदनों के) से समर्थन प्राप्त कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को समर्थन पत्र भेंट करते हुए पुरजोर तरीके से अपनी मांग राखी जाएगी।
ज्ञातव्य है कि यात्रा संयोजक विनायक अशोक लुनिया की माताजी का देहांत 4 अगस्त 2022 को हो गया है एवं परिवार के अकेले पुत्र होने के बाद भी वह अपने माता – पिता के सपने को पूरा करने के लिए निकल पड़े, असहनीय अपूरणीय क्षति के बाद भी लुनिया ने अहिंसा यात्रा बाधित नहीं होने दिया। आपको बता दें की यह यात्रा 17 माह 6 दिन की यात्रा है जो की सतत चलती रहेगी। उक्त यात्रा में फ्रंट लाइन सहित प्रबंधन में कुल 140 से अधिक लोगो की टीम कार्यरत है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

शहर में चार पहिया वाहनों के आसानी से प्रवेश से बिगड़ती यातायात व्यवस्था……… यातायात विभाग चालानी कारवाई में व्यस्त

झाबुआ15 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ16 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ16 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

झाबुआ16 hours ago

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!