Connect with us

RATLAM

128 सुदुर व खेत सड़क मार्गो की मिली स्वीकृति विधायक डॉ. पांडेय ने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की बात उठाई

Published

on

128 सुदुर व खेत सड़क मार्गो की मिली स्वीकृति

विधायक डॉ. पांडेय ने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की बात उठाई

रतलाम बीते चार वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ 81 लाख रु की लागत से 128 सुदूर व खेत सड़क मार्गो के निर्माण की स्वीकृति मिली है।,जबकि 6 करोड़ 28 लाख रु के जल सरंचना की स्वीकृति दी गई।उक्त आशय की जानकारी पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के विभिन्न प्रश्नों का जवाब देते हुए दी।आपने आगे बताया कि बीते चार वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में 62 लाख रु. की लागत से 4 ग्राम पंचायत भवन,पांच करोड़ 34 लाख रु. की लागत से 160 सामुदायिक तालाब एवं 94 लाख रु. की लागत से 12 स्थानों पर स्टॉप डेम की स्वीकृति दी गई। ग्रामीण क्षेत्र में 22 करोड़ 83 लाख रु. की लागत से 120 सुदुर ग्राम सड़क स्वीकृत की गई।जिसमें जावरा जनपद क्षेत्र में 55 स्थानों व पिपलौदा जनपद में 65 स्थानों पर यह स्वीकृति दी गई। इसी तरह 8 स्थानों पर 98 लाख 72 हजार रु. की लागत से खेत सड़क मार्ग स्वीकृत किये गए।

               आपने आगे बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र के जावरा व पिपलौदा जनपद क्षेत्र में 120 स्थानों में खेल मैदान है।बीते वर्षो में  46 लाख 84 हजार रु. की लागत से 16 खेल मैदान निर्माण की स्वीकृति दी गई है। विधायक डॉ पांडेय के अन्य प्रश्न पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने जानकारी दी कि रतलाम जिले में 6 स्थानों पर सी एम राईज स्कूलों का चयन कर प्रारंभ किये गए है।इन स्कूलों के लिए भवन निर्माण की प्रक्रिया की जा रही है।इन सी एम राईज स्कूलों में रंग रोगन,मरम्मत सहित अन्य कार्यो के लिए 28 लाख रु. स्वीकृत किये गए है,जबकि बीते चार वर्षों में जिले के हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों में रंगरोगन,मरम्मत, फर्नीचर, शैक्षणिक सामग्री के लिए एक करोड़ 32 लाख 99 हजार रु. की राशि स्वीकृत की गई।जावरा विधायक डॉ पांडेय के जावरा व पिपलौदा नगर में ओपन खेल स्टेडियम की स्वीकृति के प्रश्न पर खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि विगत समय से दोनों स्थानों पर खेल स्टेडियम की मांग शासन के पास लंबित है,दोनों स्थानों पर पर्याप्त भूमि का आवंटन विभाग को होने के बाद ही प्रक्रिया की जाएगी।

कृषि उपज मंडी जावरा के अंतर्गत विभिन्न उपमंडियो के विकास कार्यो के संबंध में विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के सवाल पर किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्षो में कृषि उपज मंडी अरनिया पीथा जावरा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 25 लाख रु,उपमंडी पिपलौदा में 92 लाख 87 हजार रु. व उपमंडी सुखेड़ा में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 53 लाख रु. की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि से मंडी परिसर में ट्राली शेड,विद्युतीकरण, शौचालय निर्माण,पेयजल व्यवस्था, केंटीन, ड्रेनेज व सीमेंट कांक्रीट कार्य किये जा रहे है।शेष कार्यो के प्रस्ताव पर भी कार्यवाही की जा रही है। विधायक डॉ पांडेय द्वारा अनुशंसित मंडी पहुँच मार्गो के प्रस्ताव को कार्यवाही के लिए ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को भेजे गए है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!