Connect with us

झाबुआ

राणापूर मे भाजपा ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

Published

on

राणापूर- नगरी निकाय चुनाव के लिए राणापुर में श्री कृष्ण गार्डन में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसमें राणापुर मंडल चुनाव प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल गंगाखेड़ी द्वारा रिबिन काटकर उद्घाटन किया गया। उसी के बाद भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसी दौरान उपस्थित जिला महामंत्री सोहन सिंह सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय एवं भानु भुरिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया,मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद अजनार,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार, मंडल महामंत्री लाला गहरी, अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप नलवाया,पूर्व जिला मंत्री राधा कृष्ण राठौड़, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश राठौर, वरिष्ठ ललित राठी एवं श्रीपाल पंचाल, मंडल उपाध्यक्ष संचित कटारिया एवं कमलेश नायक, मंडल कोषाध्यक्ष मनीष छिपानी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालक पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर नायक द्वारा किया गया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौर द्वारा किया गया। आभार व्यक्त मंडल महामंत्री लाला गाहरी द्वारा किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!