Connect with us

RATLAM

इंडिया हाईपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव कार्यक्रम में रतलाम जिला भारत के पांचवे सर्वश्रेष्ठ जिलों में शामिल किया गया

Published

on

रतलाम 27सितंबर 2022/  संयुक्त राष्ट्र द्वारा इंडिया हाईपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार  को  अवार्ड प्रदान किया गया। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी है। इंडिया हाईपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव कार्यक्रम वर्ष 2017 में प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में भारत के सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि वाले तीन जिलों में रतलाम जिला तीसरे स्थान पर रहा जबकि म. प्र. में रतलाम जिला प्रथम स्थान पर है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा के दौरान रतलाम जिले का कान्ट्रीब्युशन 32000 पाईंट के साथ 67 प्रतिशत रोगियों का ब्ल्ड प्रेशर नियंत्रित किया जाना पाया गया इस आधार पर रतलाम जिले को गौरव प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश उपाध्याय नेत्र रोग विशेषज्ञ जावरा ने कार्यक्रम की उपलब्धि के लिए अधिकारी कर्मचरियों की सराहना की है। उन्होने बताया कि रतलाम जिले के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर एनसीडी क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। जिले की जावरा एनसीडी को आईसीएमआर द्वारा श्रेष्ठ एमसीडी क्लीनिक के रूप में चिन्हित किया जाकर समस्त प्रकार की आवश्यक काउंसलिंग किया जाना तय किया गया है।  विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को आयोजित कर जागरूकता गतिविधयां की जाएगी। विश्व ह्दय दिवस की थीम Use Heart to Beat Cardiovascular Disease निर्धारित की गई है। विश्व ह्दय दिवस का उददेश्य तम्बाकू के अस्वस्थ आहार शारीरिक निष्क्रियता , अनियंत्रित वजन , मधुमेह , रक्तचाप , धुम्रपान  जैसे जोखिम कारकों को कम करके ह्दय रोग से होने वाली मृत्यु को 80 प्रतिशत तक कम करना है।  डॉ. प्रकाश उपाध्याय ने अनुरोध किया है कि ह्दय रोगों से बचाव के लिए नमक और शकर का प्रयोग कम करें, तैलीय एवं वसायुक्त पदार्थों का उपयोग कम करें जंकफुड बिल्कुल इस्तेमाल ना करें, धुम्रपान एवं तम्बाकु युक्त पदार्थों का उपयोग बिल्कुल नहीं करें। स्वस्थ जीवन शैली अपनाऐं योग करें , व्यायाम करें एवं शरीरिक श्रम आधारित गतिविधियां करें। रतलाम जिले की रिपोर्ट के आधार पर जिले में कुल 32036 हाईपरटेंशन के मरीजों को उपचार किया जा रहा है। डायबिटीज के 6231 मरीज पंजीकृत हैं। डॉ. प्रकाश उपाध्याय ने 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों से डायबिटीज एवं ब्ल्ड प्रेशर की नियमित जॉच कराने का अनुरोध किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!