Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – प्रदेश के राज्यमंत्री, आयुष (स्वतंत्र प्रभार) जल संसाधन विभाग श्री रामकिशोर नानो कावरे 9 अक्टूबर को एक दिवसीय जिले के प्रवास पर रहेंगे ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली कि खबर ✍️

रामकिशोर कावरे ।


अलीराजपुर – प्रदेश के राज्यमंत्री, आयुष (स्वतंत्र प्रभार) जल संसाधन विभाग श्री रामकिशोर नानो कावरे एक दिवसीय प्रवास पर 9 अक्टूबर 2022 को अलीराजपुर आएंगे। श्री कावरे 9 अक्टूबर को सुबह 8 बजे इन्दौर से प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस अलीराजपुर आगमन होगा। यहां जनप्रतिनिधिगण के साथ बैठक एवं मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के संबंध में चर्चा करेंगे। श्री कावरे दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय अलीराजपुर में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मीडिया से चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस अलीराजपुर में गणमान्यजनों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3.30 बजे जन सेवा शिविर भ्रमण एवं नल जल योजना का ग्राम रामसिंह की चौकी में निरीक्षण करेंगे। श्री कावरे शाम 4 बजे भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!