Connect with us

DHAR

राज्य मंत्री श्री पटेल जिले के भ्रमण पर आएंगे

Published

on

  धार, 10  अक्टूबर 2022/ पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल 11 अक्टूबर से जिले के भ्रमण पर रहेंगे। प्राप्त कार्यक्रम अनुसार राज्य मंत्री श्री पटेल 11 अक्टूबर की रात्रि 8:30 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर 10:30 बजे धार आएंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 12 अक्टूबर को वे प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में  मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित शिविर में भाग लेगे तथा रात्रि विश्राम धार करेंगे। 13 अक्टूबर को वे प्रातः 11:00 बजे कुक्षी  में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित शिविर में भाग लेगे तथा दोपहर 2:00 बजे कुक्षी से रतलाम के लिए रवाना होंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!