Connect with us

RATLAM

प्रशासन द्वारा अवैध ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म तोड़ा गया, दुर्लभ सांप जप्त किया गया

Published

on

रतलाम 10 अक्टूबर 2022/ जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही की जाकर पिपलोदा तहसील के ग्राम हसन पालिया फोरलेन पर बगैर अनुमति निर्मित अवैध ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म तोड़ा गया। इसके अलावा सोहनगढ़ फोरलेन पर स्थापित एक अन्य ढाबे पर दुर्लभ प्रजाति का सांप जप्त किया गया। अवैध भंडारीत रेत, घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस मौके पर कलेक्टर श्री  नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी भी मौजूद थे।

प्रशासन की कार्रवाई में लगभग 10 लाख रुपए कीमत का अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस, वन विभाग तथा खनिज विभाग का अमला भी उपस्थित था। इस दौरान सोहनगढ़ फोरलेन पर स्थापित ढाबे पर वन विभाग द्वारा दुर्लभ प्रजाति का दो मुहा सांप, रेड सैंट बोआ बरामद किया गया। यहां खनिज विभाग द्वारा अवैध रूप से भंडारित 90 घन मीटर रेत जप्त की गई। खाद्य विभाग द्वारा दो घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए। हसन पालिया फोरलेन पर शोएब खान का बगैर अनुमति निर्मित ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म तोड़ा गया जिनका अनुमानित निर्माण मूल्य 10 लाख रुपए है। यहां दो मोटर साइकिल एवं बगैर नंबर का पिकअप वाहन जप्त किया गया तथा बंदर बरामद किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!