Connect with us

DHAR

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Published

on

धार, 14 अक्टूबर  2022/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरणएवं राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अवनींद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम उटावद में शुक्रवार को महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सचिव श्री सचिन कुमार घोष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों की सामान्य एवं महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
सचिव श्री घोष द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए शिविर में उपस्थित समस्त महिलाओं से आत्मनिर्भर होने एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा पी.एल.व्ही. योगेश मालवी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती भारती डांगी, श्रीमती एकता शर्मा सहित अन्य अधिकारी व महिलाए मौजूद थी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!