Connect with us

RATLAM

जल कर वसूली के लिए जल सखियां प्रशिक्षित की गई

Published

on

रतलाम 17अक्टूबर 2022/ रतलाम जिले में ग्राम पंचायतों में जलकर वसूली के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कार्य दिया जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इस क्रम में 17 अक्टूबर को जावरा सामुदायिक हाल में 22 महिलाएं प्रशिक्षित की गई। इन महिलाओं को जल सखी का नाम दिया गया है। प्रशिक्षण पीएचई के जल सलाहकार श्री आनंद व्यास तथा एनआरएलएम के श्री नरेश भाल ने दिया।

इस दौरान जावरा, पिपलोदा, आलोट विकासखंडो के शक्करखेडी, सूजापुर, कानडिया, आजमपुर डोडियार, रियावन, कालूखेडा, आक्यादेह, भूतेडाम बनवाडा के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में महिलाओं को जल कर की वसूली, रिकॉर्ड संधारण कठिनाइयों का निवारण आदि बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में ग्राम पंचायतों में जहां नल जल योजना पूर्ण हो चुकी है तथा ग्राम पंचायतों को सौंपी जा चुकी हैं वहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जलकर वसूली का कार्य सौंपा जा रहा है। इसके लिए महिलाओं को कुल वसूली के 10 प्रतिशत लाभ की राशि ग्राम पंचायत तथा जल समिति द्वारा दी जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!