Connect with us

झाबुआ

नगरपालिका परिषद् झाबुआ के चुनाव में भाजपा मंडल झाबुआ ने किया सक्रिय भूमिका का निर्वहन

Published

on

दौलत गोलानी कि रिपोर्ट
भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के नेतृत्व में पूरी टीम जुटी रहंी दिन-रात प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क में
क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने शुभकामनाएं प्रेषित की
झाबुआ। पिछले दिनों संपन्न हुए नगरपालिका परिषद् झाबुआ के चुनाव में भाजपा मंडल झाबुआ ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। शहर के 18 वार्डों से भाजपा प्रत्याषी के पक्ष में प्रचार-प्रसार, जनसंर्पक और माहौल बनाने हेतु मंडल के ऊर्जावान युवा अध्यक्ष अंकुर पाठक के नेतृत्व में प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने दिन-रात जुटते हुए पूर्ण निष्ठा और कर्तव्य परायणता का परिचय दिया। इस हेतु क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मसिंह नायक तथा भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने पूरे भाजपा मंडल को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
जानकारी देते हुए भाजपा मंडल झाबुआ मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद श्री डामोर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक के मार्गदर्शन अनुसार मंडल की पूरी टीम ने शहर के 18 वार्डों मंें नगरपालिका चुनाव के दौरान अपनी सक्रियता का परिचय दिया। वार्डों में भाजपा प्रत्याषी के पक्ष में प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और रैलियों में सहभागिता के साथ मप्र के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाष विजयवर्गीय, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजयजी जामवाल, प्रदेष महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेष मंत्री सुश्री कविता पाटीदार के आगमन के दौरान भी भाजपा मंडल झाबुआ ने सभी कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया।
वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों का भी मिला मार्गदर्शन तथा सहयोग
इस दौरान भाजपा मंडल झाबुआ को पार्टी के जिले के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का भी मार्गदर्शन और विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। विशेषकर वार्ड क्र. 10 में भाजपा के पूर्व जिला कार्यालय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं. महेन्द्रकुमार तिवारी को भी यहां वार्ड नंबर 10 से चार मजबूत प्रत्याषी चुनावी मैदान में होने के बाद भी वरिष्ठ पं. महेन्द्रकुमार तिवारी को जीताने में मंडल ने अपनी पूरी मेहनत और महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। जिसके चलते वरिष्ठ पं. महेन्द्रकुमार तिवारी इस वार्ड से करीब 80 वोटो के अंतराल से विजयी हुए। भाजपा मंडल झाबुआ की टीम ने वरिष्ठ पार्षद पं. महेन्द्रकुमार तिवारी का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया तथा जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की।
9 सीटों पर भाजपा काबिज होने के साथ परिषद् भी भाजपा की बनी
भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक ने बताया कि सभी के सामूहिक प्रयासांे से शहर के 18 वार्डों में 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याषी विजयी हुए। इसके अलावा नगरपालिका परिषद् झाबुआ पर भी भाजपा का कब्जा हुआ। अध्यक्ष भाजपा की श्रीमती कविता सिंगार एवं उपाध्यक्ष श्री लाखनसिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक एवं महामंत्री पपीष पानेरी ने बताया कि कंेंद्र सरकार एवं मप्र सरकार के साथ भाजपा का मोटो भी हमेषा सर्वहारा वर्ग के विकास का रहा है। जिसके चलते ही जिले की 5 निकायों में भाजपा का दबदबा एवं कब्जा हुआ है।
भाजपा मंडल झाबुआ की टीम में इनका रहा विषेष सहयोग
नगरपालिका परिषद् पर भाजपा के काबिज होने में भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक के सफल नेतृत्व में  मंडल महामंत्री पपीष पानेरी एवं जुवानसिंह गुंडिया, मंडल के सक्रिय उपाध्यक्षों में राजेष थापा, अमित शर्मा, शोभा राकेष कटारा, अजय अमरू डामोर, रवि थापा एवं मितेष गादिया, मंडल मंत्री किषोर भाबोर, मंडल कोषाध्यक्ष एवं पार्षद नरेन्द्र राठौरिया, मंडल कार्यालय मंत्री राजेष मेहता, मंडल मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी, मंडल संयोजक रवि सूर्यवंषी, भाजपा के आईटी सेल के जिला सह-संयोजक स्वीट गोस्वामी, युवा कार्यकर्ता रमण कनेष आदि सहित समस्त

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ2 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ2 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ2 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ2 hours ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!