Connect with us

DHAR

बच्चों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना होंगा – सोनम निनामा

Published

on

 बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने किया उत्कृष्ट विद्यालय का अवलोकन किया 

        धार, 28 अक्टूबर 2022/  मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती सोनम निनामा ने शुक्रवार को घोड़ा चौपाटी स्थित उत्कृष्ट विद्यालय का आकस्मिक रूप से अवलोकन किया। यहां बच्चों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। चाइल्डलाइन 1098 नंबर के माध्यम से बच्चों को तत्काल ही मदद मिलती है। वे अपनी बात आयोग तक भी रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों का अनुशासन तारीफे काबिल है।   

        श्रीमती  निनामा ने  विद्यालय द्वारा संचालित कंप्यूटर लैब से लेकर व्यावसायिक पाठ्यक्रम की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग बच्चों के हित में कार्य करता है। बच्चों की शिक्षा उनकी सेहत और उनकी देखरेख संबंधित विषय पर आयोग व्यापक रूप से निगरानी रखता है। आयोग के संज्ञान में कहीं भी बाल अधिकार के हनन संबंधी मामले आते हैं तो उन पर संबंधितों से जवाब लेकर कार्रवाई भी करता है। उन्होंने कहा कि धार के उत्कृष्ट विद्यालय में आकर मुझे अच्छा लगा। यहां के बच्चे अनुशासित है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर बाल कल्याण समिति भी गठित है। उनके सदस्यों से भी आप बच्चे संपर्क में रह सकते हैं। इधर इस मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य पंकज जैन सहित संदीप कुमार कानूनगो एवं श्रीमती मिताली प्रधान मौजूद रही। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बाल अधिकार को लेकर जो शुरुआत की गई थी, तब से लेकर अब तक बच्चों के हित में विभिन्न संस्थाएं काम कर रहीं है। इसमें आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। बाल कल्याण समिति के माध्यम से भी बच्चों की सुनवाई की जाती है। खासकर कोविड-19 दौर में बच्चों के प्रति संवेदनशीलता के साथ समिति ने कार्य किया है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता और बाल अधिकार के लिए कार्य करने वाले विवेक गौड़ भी मौजूद थे।  इसके बाद आयोग की सदस्य ने शहर में संचालित आंगनवाड़ी का अवलोकन किया। वहां पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से चर्चा की। साथ ही आदिम जाति कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित छात्रावास का भी अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन सहित अन्य अधिकारियों से भी चर्चा की

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 mins ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ13 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ14 mins ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ19 mins ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ24 mins ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!