Connect with us

झाबुआ

रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा जिले की 8 विधानसभा का ऐतिहासिक दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह झाबुआ के राॅयल गार्डन पर हुआ आयोजित

Published

on


भाजपा से जुड़े पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों ने की सहभागिता
समारोह में कई बड़ी हस्तीयांें ने भी की षिरकत
सांसद दंपति के सौजन्य से वर्ष 2023 के कैलेंडर का हुआ विमोचन
सभी के लिए भोजन का रखा गया आयोजन
सांसद दपंति ने समस्त संसदीय क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की
झाबुआ। संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर एवं उनकी धर्मपत्नि पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीमती सूरज डामोर की ओर से झाबुआ-आलीराजपुर-रतलाम जिले की 8 विधानसभा के भाजपा से जुड़े पदाधिकारी-कार्यकर्ता, ग्रामीणजनों और नागरिकों के लिए शहर के लक्ष्मीनगर स्थित राॅयल गार्डन पर दीपावलीएवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने सहभागिता कर इसे ऐतिहासिक बनाया। समारोह में तीनों जिले की कई बड़ी हस्तीयांें ने भी सहभागिता की। पूूरा समारोह गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। जिसमें सभी ने सांसद दंपति का उपहार, भव्य पुष्पमाला, पुष्प गुच्छ आदि ने स्वागत-अभिनंदन करने के साथ उनका मिठाई खिलाकर भी मुंठ मीठा करवाया। इस दौरान सांसद श्री डामोर ने संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता को दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह की शुभकामनाएं देने के साथ संसंदीय क्षेत्र में आगामी किए जाने वाले मुख्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
भव्य समारोह का शुभारंभ सांसद दपत्ति के साथ भाजपा प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाष शर्मा, पूर्व प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य कलसिंह भाबर, मप्र शासन की पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक पेटलावद सुश्री निर्मला भूरिया, पूर्व झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेष शर्मा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पं. गणेषप्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओपी राय एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री एवं वरिष्ठ पार्षद पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चैहान, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक आदि ने दीप प्रज्जवलन कर किया। बाद सांसद श्री डामोर ने अपने उद्बोधन में दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह की संसदीय क्षेत्र की जनता को शुभकामना संदेष प्रसारित करते हुए कहा कि वह संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए हमेषा तत्पर रहेंगे। संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्त मांगों और समस्याओं को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यतः ससंदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही को पक्का मकान मिले, भारत आयुष्मान कार्ड भी प्रत्येक पात्र व्यक्ति का बने ,ऐसी योजना बनाई जा रहीं है। संपूर्ण फोरलेन मार्ग के दुरस्तीकरण के साथ रेल्वे परियोजना को भी आगामी शीतकालीन सत्र में बजट स्वीकृत कर रफतार दी जाएगी। संसदीय क्षेत्र की जनता की कोई भी मांग और समस्या पेडिंग नहीं रहेगी। पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीमती डामोर ने भी सभी को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी त्यौहार आपसी प्रेम और अपनत्व के साथ मनाने की बात कहीं।
वर्ष 2023 के कैलेंडर का किया गया विमोचन
समारोह के मध्य में ही सांसद श्री डामोर के सौजन्य से वर्ष 2023 के प्रकाषित किए गए कैलेंडरों का भी गरिमायम रूप से विमोचन किया गया। बाद काउंटर के माध्यम से रजिस्ट्रेष के माध्यम से सभी को वितरण कार्य हुअ। समारोह मंे मुख्य रूप से षिरकत करने पहुंचे विहिप के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे वयोवृद्ध श्री षिवनारायणसिंह का सांसद दपंति ने आर्षीवाद लेते हुए उनका केसरिया दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। समारोह में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चैहान के नेतृत्व मंे पूरी टीम ने सांसद दपति का आत्मीय अभिनंदन किया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के नेतृत्व में भी पूरी टीम ने सांसद दपति का भव्य पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय अभिंनदप करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके अलावा भी तीनों जिले के जिला भाजपा, भाजपा मंडल, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा अजजा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्य मोर्चा, विभिन्न प्रकोष्ठों के अलावा समस्त भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों ने भी सांसद दंपति का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन करते हुए दीपावली की बधाईयां देने का क्रम चला।
इनका रहा विषेष सहयोग
समारोह सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अनवरत चलता रहा। समारोह को सफल बनाने एवं व्यवस्था में विषेष सहयोग भील सेवा संघ अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अजयसिंह डामोर, सांसद के निज सचिव सागरसिंह रावत, भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक अर्पित कटकानी, भाजपा मंडल महामंत्री पपीष पानेरी, भाजपा स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज अरोरा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार, मंडल उपाध्यक्ष आषीष भूरिया सहित पूरी टीम का रहा। समारोह का सफल संचालन युवा भाजपा नेता भूपेष सिंगोड़ ने किया एवं आभार भील सेवा संघ अध्यक्ष तथा सांसद प्रतिनिधि अजयसिंह डामोर ने माना। इस अवसर पर सासंद श्री डामोर के परिवार के सभी सदस्यगण भी उपस्थित रहे। 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ10 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ10 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ11 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ11 hours ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!