Connect with us

झाबुआ

उमापति महादेव मंदिर विवेकानंद काॅलोनी में अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन, महाआरती एवं महाप्रसादी का रखा गया भव्य आयोजन बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों ने की सहभागिता

Published

on

उमापति महादेव मंदिर विवेकानंद काॅलोनी में अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन, महाआरती एवं महाप्रसादी का रखा गया भव्य आयोजन
बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों ने की सहभागिता

झाबुआ। दीपावली एवं नववर्ष के उपलक्ष में प्रतिवंर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय विवेकानंद काॅलोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर पर 5 नवंबर, शनिवार को षिव प्रदोष पर उमापति महादेव मंदिर समिति महिला मंडल द्वारा अन्नकूट महोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें संध्याकाल भगवान का सुंदर श्रृंगार बाद छप्पन भोग अर्पण किए गए। बाद महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण हुआ। सभी आयोजन युवा ज्योतिष षिरोमणी आचार्य पं. द्विजेन्द्र व्यास के सानिध्य में संपन्न हुए।
जानकारी देेते महिला मंडल की सदस्या श्रीमती वर्षा भट्ट एवं संगीता भाटी ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के उपलक्ष में पूरे मंदिर पर सुंदर सज्जा एवं रात्रि में आकर्षक विद्य़ुत सज्जा भी की गई। संध्याकाल भगवान का विधि-विधान से पंचामृत से अभिषेक, पूजन कर सुंदर श्रृंगार चन्द्रषेखर शर्मा एवं पं. मोहन शास्त्री ने किया। महिला मंडल की मातृ शक्तियों ने अपने-अपने घरों से विषेष व्यंजन बनाकर भोग का प्रसाद भगवान के चरणों में अर्पण किया।
महाआरती का हुआ आयोजन
शाम 7.30 बजे उमापति महादेवजी की महाआरती हुई। जिसमें विशेष रूप से सुश्री रूक्मणी वर्मा के नेतृत्व में षिव प्रिया महिला मंडल से जुड़ी समस्त महिलाओं को आमंत्रित किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। बाद सभी को कतारबद्ध स्टाॅल लगाकर प्रसादी वितरण हुआ। पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्री उमापति महादेव मंदिर महिला मंडल से जुड़ी समस्त मातृ शक्तियों का सराहनीय सहयोग रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ12 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ12 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ12 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ12 hours ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!