Connect with us

RATLAM

चालू रबी मौसम में सिंचाई योजनाओं से लगभग 27 हजार किसानों की 34 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

Published

on

रतलाम चालू रबी मौसम में जिले के लगभग 27 हजार किसानों की 34 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचाई योजनाओं के तालाबों से सिंचित की जाएगी। इनमें धोलावाड, सरोज सरोवर बांध तथा 112 लघु सिंचाई योजनाओं के तालाबों की सिंचाई सुविधा सम्मिलित है। उक्त जानकारी बुधवार को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में संपन्न जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में दी गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री पी.के. खरत, निगमायुक्त श्री हिमांशु भट्ट, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पी.के. गोगादे, उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया आदि उपस्थित थे।

धोलावाड़ बांध से रतलाम शहर के लिए पेयजल हेतु पानी आरक्षित किया गया है। वर्ष 2022-23 में रबी सिंचाई के लिए सरोज सरोवर धोलावाड़ बांध से 5600 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है। धोलावाड़ के आसपास के गांवों के 4897 किसान परिवार रबी सिंचाई का लाभ ले सकेंगे। बताया गया कि रतलाम जिले में वर्ष 2022-23 के रबी मौसम में 112 तालाबों से 28 हजार 465 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि नगर निगम धोलावाड़ बांध के डेड स्टोरेज के पानी का उपयोग करने के लिए भविष्य में इंटकवेल के स्थल को निर्धारित करे। कृषि विभाग पानी की उपलब्धता अनुसार कमांड क्षेत्र के किसानों को कम पानी की फसलें लेने के लिए प्रेरित करें। किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए।

बताया गया कि दो नई सिंचाई योजनाओं का निर्माण इस वर्ष होने से 635 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता निर्मित हुई है। किसानों की मांग के अनुसार तालाबों से नहर में पानी सिंचाई के लिए छोड़ा जाएगा।

बताया गया कि सरोज सरोवर धोलावाड़ बांध से रतलाम शहर हेतु पेयजल प्राप्त करने के संबंध में जल संसाधन विभाग को नगर निगम से 72 लाख 92 हजार रुपए बकाया राशि प्राप्त की जाना है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निगमायुक्त को निर्देशित किया कि इस वर्ष आधी राशि चुका दी जाए। इसी प्रकार शिकारबाड़ी तालाब, गोवर्धन सागर तालाब से पेयजल राशि 1 लाख 62 हजार रुपए नगर परिषद सैलाना से प्राप्त की जाना है। सैलाना को भी आधी राशि चुकाने के निर्देश दिए गए। शेष राशि कुछ समय पश्चात चुकाई जाएगी। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने पेयजल सुरक्षा के लिए नगरीय निकायों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के लिए निर्देश दिए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ10 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ10 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ11 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ11 hours ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!