Connect with us

झाबुआ

अलीराजपुर जिले से चली भारत जोड़ो उप यात्रा का झाबुआ जिले में आगमन* *राणापुर से झाबुआ में भारत जोडो  उप यात्रा का आगमन होगा*

Published

on

झाबुआ~~ राहूल गांधी की भारत जोडो यात्रा के समर्थन में झाबुआ जिले मे भी उप यात्रा का आयोजन किया गया है, कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल  प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि- अलीराजपुर से निकली यात्रा दिनांक 18 नवम्बर को अलीराजपुर जिले से झाबुआ जिले की सीमा में प्रवेश हुआ जहां आम सभा का भी आयोजन किया गया अलीराजपुर जिले से उप यात्रा को लेकर चले विधायक मुकेश पटेल पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौड़ अलीराजपुर जिले के स ह प्रभारी मधु हीरोड़कर उदयगढ़ ब्लॉक के प्रभारी यतींद्र शर्मा उप यात्रा के साथ दोपहर 3:00 बजे आगमन हुआ सभा के पश्चात झंडा हस्तांतरित जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता पूर्व विधायक जेवियर मेडा कोषाध्यक्ष प्रकाश राका जिला अध्यक्ष विजय भावर प्रवक्ता साबिर फिटवेल को किया  जो सैकड़ों की तादाद में उप यात्रा को लेकर राणापुर की ओर प्रस्थान किया उसके पश्चात यात्रा का रात्री विश्राम रानापुर में होगा  रानापुर से 19 नवम्बर से प्रातः 9 बजे से यात्रा प्रारंभ होगी रानापुर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए ग्राम ढेकल 12 बजे  पहुंचेगी एवं ग्राम ढेकल में भोजन  पश्चात ढेकल से दोपहर 2 बजे यात्रा प्रारंभ होगी रात्री विश्राम झाबुआ में करेगी 20 नवम्बर को प्रातः 9 बजे समस्त कांग्रेस जन टन्टया मामा प्रतिमा पर माल्यार्पण करके झाबुआ शहर के प्रमुख मार्गो से से होते हुए आजाद चौक शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर थांदला गेट होते हुए स्थानीय बस स्टैंड झाबुआ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर रंगपुरा होते हुए कल्याणपुरा प्रस्थान करेगी।कल्याणपुरा में उप यात्रा के यात्री भोजन 3 बजे करेंगे तत्पश्चात कल्याणपुरा के ग्राम खेडा पेटलावद सीमा पर सांय 5 बजे पहूंचेगी। खेडा में रात्री विश्राम । 21 नवम्बर को प्रातः 9 बजे खेडा से प्रारंभ होकर मोहनकोट, रायपुरिया होते हुए सांय 5 बजे पेटलावद में रात्री विश्राम। 22 नवम्बर,प्रातः 9 बजे प्रारंभ होकर पेटलावद से करडावद, टेमरिया, बाछीखेडा, सांरगी, डाबडी फाटा, मोहनपुरा,कसारबर्डी से माही नदी सांय 5 बजे एवं रात्री विश्राम करेगी।वहां से 23 को धार जिले कार्यकर्ता उक्त यात्रा को धार जिले के प्रस्तावित ग्रामों में उप यात्रा लेकर निकलेंगे।
  एक उपयात्रा पेटलावद विधानसभा अन्तर्गत वागलावाट से 19 नवम्बर को रवाना होगी जो पारा ,खरडू,झकेला रात्री विश्राम करेगी जो अगले दिन 20 नवम्बर को प्रातः 9 बजे झकेला से प्रारंभ होकर कालीदेवी हात्यादेली साड खेडा होते हुए झाबुआ उपयात्रा में ग्राम खेडा में शामिल होकर रात्री विश्राम करेगी उसके पश्चात झाबुआ की उप यात्रा के साथ पेटलावद की ओर प्रस्थान करेगी।
 उक्त यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका द्वारा बताया गया कि  जिले के विधायकगण सर्व श्री कांतिलाल भूरिया झाबुआ, वीरसिंह भूरिया थांदला, वालसिंह मेडा पेटलावद म.प्र. युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ विक्रातं भूरिया भी यात्रा सम्मिलित होगें साथ जिले के पूर्व विधायक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस,सेवादल, पंचायत प्रतिनिधि सरपंच गण पार्षद गण एवं एनएसयुआई के पदाधिकारी सहित पंचायत प्रतिनिधि यात्रा में सम्मिलित होगें।
     जिले की उपयात्रा को सफल बनाने हेतु जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक जेवियर मेडा, कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचन्द्र डामोर, रूपसिंह डामोर, जिलापंचायत अध्यक्ष सोनल जसंवत भाभर, उपाध्यक्ष अकमाल डामोर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया,मथियास भूरिया, कमलेश समाज कल्याण प्रकोष्ट के अध्यक्ष जितेन्द्र शाह, शहर अध्यक्ष गौरव सक्सेना,पार्षद एवं एनएसयुआई अध्यक्ष विनय भाभर, कांग्रेस पदाधिकारी बन्टू अग्हिोत्री,आशिष भूरिया,पूर्व पार्षद बबलू कटारा, जितेन्द्र राठौर,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शीला भूरिया, दिलीप भूरिया सेवादल पार्षदगण धूमा भाभोर, शीला मकवाना, मालू डोडियार रसीद कुरेशी  आदि ने उप यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर28 mins ago

अलीराजपुर – इंदौर लोकायुक्त टीम की कार्यवाही , एकलव्य स्कुल के प्राचार्य को रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा ।

झाबुआ1 hour ago

जेल के पीछे महाकाली माता मंदिर के आसपास गंदगी से रहवासी व भक्तगण परेशान……… सीएमओ को दिया शिकायती आवेदन

झाबुआ2 hours ago

अखिल हिंदी साहित्य सभा (अहिसास)द्वारा यशवंत भंडारी ’’ यश ’’को दिया प्रतिष्ठित ’’जयशंकर प्रसाद ’’ राष्ट्रीय सम्मान । विभिन्न संस्थाओं एवं साहित्यकारो ने दी बधाई ।

झाबुआ2 hours ago

अपराध कम करने में महिलाओं की भागीदारी से क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे‌:- पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल

अलीराजपुर4 hours ago

अलीराजपुर – एसपी राजेश व्यास ने किया कार्य स्थल का निरिक्षण , शहर की सुरक्षा करेगी तीसरी आँख , 143 सीसीटीवी कैमरे होंगे स्थापित ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!