Connect with us

झाबुआ

9 दिसंबर को ‘‘जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति (DLRMC) की बैठक संपन्न

Published

on



झाबुआ 12 दिसंबर 2022। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में 9 दिसंबर को ‘‘जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति (क्स्त्डब्) की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में माननीय विधायक थांदला श्री वीरसिंह भूरिया, माननीय विधायक पेटलावद श्री वालसिंह मेड़ा, नगर पालिका झाबुआ अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, नगर परिषद थांदला की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनिल पाण्दा, नगर परिषद राणापुर अध्यक्ष, सुश्री दीपमाला दिलीप नलवाया, नगर परिषद मेघनगर के अध्यक्ष श्री कमलेश मचार, डिप्टी कलेक्टर श्री तरूण जैन, एसडीएम झाबुआ श्री सुनिल कुमार झा, सीएमओ मेघनगर श्री राहुल सिंह वर्मा, सीएमओ झाबुआ श्री जितेन्द्र सोलंकी, श्री बंटी उपाघ्याय पार्षद थांदला, सीएमओ पेटलावद श्री राजकुमार ठाकुर, एवं समस्त उपयंत्री नगर पालिका/नगर परिषद आदि उपस्थित थे। बैठक में ओ.एस.डी. सह आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल मध्यप्रदेश शासन का पत्र क्रमांक /या.प्र./07 /अमृत 2.0/2022/82/14173 भोपाल, दिनांक 25.11.2022। कलेक्टर जिला झाबुआ का आदेश क्रमांक/1181/श.वि./2022 झाबुआ, दिनांक 06/12/2022 के परिपालन में आयुक्त महोदय, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा संदर्भित पत्रानुसार अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) योजना अंतर्गत ज्तंदबी-1 एवं ैचमबपंस ज्तंदबी में स्वीकृत योजनाओं की क्च्त्ै की अनुशंसा ‘‘जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति (क्स्त्डब्) से अतिशिघ्र कराकर संबंधित निकायों को उपलब्ध करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पालन में दिनांक 09.12.2022 को शाम 5.00 बजे कार्यालय कलेक्टर, जिला झाबुआ के सभाकक्ष में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। जिसके उपरांत कलेक्टर महोदय, जिला झाबुआ द्वारा डीपीआर का अवलोकन किया जाकर नगर पालिका झाबुआ/नगर परिषद पेटलावद/थांदला/रानापुर/मेघनगर की डीपीआर को संशोधित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में दिये गये निर्देशानुसार शुभ कंसलटेंट एण्ड टेक्नोरेस्ट एल.एल.पी. भिलाई द्वारा आज दिनांक को डीपीआर प्रस्तुत की गयी है।
प्रोजेक्टर मैनेजर श्री दीपक शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री सत्यभानु, अर्शिया कंसलटिंग इंजीनियर्स प्रा.लि., प्रोजेक्टर मैनेजर श्री विरेंद्र सिंधे, प्राजेक्ट इंजीनियर श्री कमलेश खरे, शुभ कंसलटेंट एण्ड टेक्नोरेस्ट एल.एल.पी. भिलाई द्वारा प्रोजेक्ट पर अटल नवीनीकरण और शहरी परिर्वतन मिशन (अमृत 2.0) योजना अंतर्गत ट्रेंच-1 एवं स्पेश्यल ट्रेंच में स्वीकृत योजनाओं में जिले की पाॅचों निकायों की क्च्त्ै का प्रस्तुतिकरण किया गया था।
साथ ही नगर पालिका झाबुआ/नगर परिषद पेटलावद/थांदला/रानापुर/मेघनगर, जिला झाबुआ की अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) योजना अनुसार तैयारी की गयी क्च्त्ै की विस्तृत जानकारी दी गयी थी जो इस प्रकार है:- नगर पालिका झाबुआ जल प्रदाय योजना- लागत राशि 863.01 लाखद शुद्ध जल पाईप लाईन 200 मिमी और 250 मिमी. व्यास तक की डी.आई.के.-7, लम्बाई- 2924 मी.। दो नग पानी की टंकियों का निर्माण कार्य क्षमता 1000 किलो लीटर क्षमता। 10 मिमी से 250 मिमी. व्यास तक (एच.डी.पी.ई पीएन-6) पाईप लाईन बिछाने का कार्य, लम्बाई – 22961 मी.। स्काडा एवं हाउस होल्ड कनेक्शन। नगर पालिका झाबुआ जल निकाय कायाकल्प योजना – लागत राशि – 132.84 लाख पत्थर की पिचिंग का कार्य, लम्बाई-1500 मी.। आर.सी.सी. की दिवार का कार्य, लम्बाई – 20 मी. एवं दिवार की मरम्मत का कार्य। डीवेजिटेषन का कार्य। गाद निकालने का कार्य।
नगर परिषद् पेटलावद जल प्रदाय योजना- लागत राशि -116 लाख एक नग पानी टंकियो का निर्माण कार्य क्षमता 300 किलो लीटर क्षमता ऊंचाई 13 मीटर। शुध्द जल पाईप लाइन 150 मिमी.व्यास डी.आई.के.-7, लम्बाई -46 मीटर। 90 मि मी व्यास से 250 मि मी व्यास तक (एच.डी.पी.ई.) पाईप लाइन विछाने का कार्य, लम्बाई-4575 मीटर। (ख). नगर परिषद् थांदला जल प्रदाय योजना- लागत राशि – 493 लाख. अशुध्द जल पाईप लाइन शिव सागर तालाब से जल शोधन संयंत्र थांदला शहर तक 250 मिमी.व्यास कि डी.आई.के.-7, लम्बाई -8520 मीटर। शुध्द जल पाईप लाइन 150 मिमी.व्यास डी.आई.के.-7, लम्बाई -350 मीटर एक नग पानी टंकियो का निर्माण कार्य क्षमता 300किलो लीटर क्षमता ऊंचाई 25 मीटर। 90 मिमी. व्यास से 225 मिमी. व्यास तक (एच.डी.पी.ई.) पाईप लाइन विछाने का कार्य, लम्बाई-8423 मीटर। बल्क फ्लोमीटर,स्काडा एवं हॉउस होल्ड कनेक्शन। नगर परिषद् रानापुर
जल प्रदाय योजना- लागत राशि – 836 लाख 6 मीटर व्यास तथा 16 मीटर ऊंचाई का इंटेक वेल का निर्माण कार्य। 3 मीटर चोडा एप्रोच ब्रिज तथा लम्बाई 30 मीटर। अशुध्द जल पाईप लाइन मोद सागर तालाब से जल शोधन संयंत्र रानापुर शहर तक 150 मिमी.व्यास कि डी.आई.के.-9, लम्बाई -10000 मीटर। ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य इंटेक वेल, एवं जलशोधन संयंत्र के पास। एम्.एल.डी. क्षमता का जल शोधन संयंत्र निर्माण कार्य। शुध्द जल पाईप लाइन 150 मिमी.व्यास डी.आई.के.-9, लम्बाई -100 मीटर। 90 मिमी व्यास से 225 मिमी व्यास तक (एच.डी.पी.ई.) पाईप लाइन विछाने का कार्य, लम्बाई-17744 मीटर। बल्क फ्लोमीटर,स्काडा एवं हाउस होल्ड कनेक्सन। बाउनडरी वाल का निर्माण कार्य जल शोधन संयंत्र रानापुर। नगर परिषद् मेघनगर जल प्रदाय योजना- लागत राशि -44 लाख एक नग पानी टंकियो का निर्माण कार्य क्षमता 200 किलो लीटर क्षमता ऊंचाई 12 मीटर। शुध्द जल पाईप लाइन 150 मिमी.व्यास डी.आई.के.-7, लम्बाई -86 मीटर। 140 मिमी व्यास से 200 मिमी. व्यास तक (एच.डी.पी.ई.) पाईप लाइन विछाने का कार्य, लम्बाई-1329 मीटर। उक्त संबंध में कलेक्टर महोदय, जिला झाबुआ द्वारा जिले की पाॅचो निकायों की डीपीआरएस का अवलोकन कर डी.पी.आर. का अनुमोदन जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति में प्रस्तुत की गई है।
अतः समिति द्वारा सर्व सम्मति से नगर पालिका झाबुआ/नगर परिषद पेटलावद/थांदला/रानापुर/मेघनगर द्वारा प्रस्तुत डी.पी.आर. का अनुमोदन किया जाता है। डी.पी.आर. स्वीकृत हेतु शासन को प्रेषित किया जावें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

मद्य निषेध सप्ताह के तहत शा. बा. उ.मा. विद्यालय पिटोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झाबुआ2 hours ago


*सफल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर संभागायुक्त द्वारा जिला प्रशासन एवं टीम सम्मानित

झाबुआ2 hours ago

कलेक्टर द्वारा राजस्व कार्यों के त्वरित निराकरण के लिए “राजस्व समाधान शिविर” के आयोजन की अनूठी पहल*

झाबुआ2 hours ago

पीडीएस हितग्राहीयों ई-केवाईसी के संबंध में समिति प्रबंधक विक्रेताओं की समीक्षा बैठक ली*

झाबुआ2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न हुई*
       
*जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण हेतु जियोलाजिकल स्टडी कराए-कलेक्टर नेहा  मीना

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!