Connect with us

RATLAM

शासन निर्माण श्रमिको के हित में कृत-संकल्पित कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री तिवारी ने योजनाओं की समीक्षा की

Published

on

शासन निर्माण श्रमिको के हित में कृत-संकल्पित

कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री तिवारी ने योजनाओं की समीक्षा की

रतलाम / राज्य शासन निर्माण श्रमिकों के हित में कृत संकल्पित है। कर्मकार कल्याण मंडल तथा अन्य माध्यमों से निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए बेहतर से बेहतर योजनाएं बनाई जाकर संचालित की जा रही है। यह बात मध्यप्रदेश से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक में कही। इस अवसर पर  कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण श्रमिकों के हित में जारी सप्ताह को श्रम सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। श्रम सप्ताह में शासन की श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा देने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में श्रम विभाग के निरीक्षक सुश्री निशा गणावा, डूडा के परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक, भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारीगण, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में समीक्षा के दौरान अध्यक्ष श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि निर्माण श्रमिकों के हित में बनाए गए प्रकरण लंबित नहीं रहे, शासन स्तर से निराकरण हेतु अपेक्षित प्रकरणों को तत्काल प्रेषित किया जाए। मंडल द्वारा बगैर समय गवाएं स्वीकृति दी जाएगी। योजनाओं का मैदानी क्षेत्रों में सघन प्रचार प्रसार करें। कर्मकार कल्याण मंडल निर्माण श्रमिकों के लिए उल्लेखनीय योजनाओं का संचालन कर रहा है। श्रमिकों के मेधावी बच्चों को विदेश अध्ययन के लिए 40 लाख रुपए, आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए 10 लाख रुपए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। मेघावी बच्चे यदि रतलाम जिले में हैं तो उनके विदेश अध्ययन के लिए प्रस्ताव भिजवाए जाएं। योजना का लाभ देने के लिए अभी तक प्रदेश के चार विद्यार्थी चिन्हित किए गए हैं जो विदेश अध्ययन हेतु जाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा रेन बसेरा निर्माण तथा आश्रय शेड निर्माण के लिए भी पर्याप्त राशि दी जा रही है, जिला इसका लाभ उठाए। रतलाम जिले में निर्माण श्रमिकों के लिए 10 रेन बसेरा निर्माण के प्रस्ताव भेजे जो तत्काल मंजूर किए जाएंगे। ग्राम पंचायत तथा नगर परिषद में रेन बसेरा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा नगर निगम में रेन बसेरा निर्माण के लिए 20 लाख रुपए राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। निर्माण श्रमिकों के लिए आश्रय शेड भी बनवाएं, इसके लिए भी पर्याप्त राशि की व्यवस्था है। जो भी प्रस्ताव भेजे जाएंगे तत्काल मंजूर कर दिए जाएंगे। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना की जानकारी भी ली।

कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि रतलाम जिला प्रदेश में आयुष्मान कार्ड निर्माण में दूसरे स्थान पर है। जिले में लक्ष्य के विरुद्ध 89 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिसकी अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी द्वारा सराहना की गई। श्री तिवारी द्वारा श्रमोदय विद्यालयों में पंजीयन एवं प्रवेश के बारे में भी समीक्षा की गई। श्रमिक पंजीयन की समीक्षा के दौरान पाया गया कि बड़ावदा, धामनोद, ताल, आलोट में पंजीयन कम हुआ है जिसमें वृद्धि के निर्देश दिए गए। अनुग्रह सहायता योजना में सैलाना में पंजीयन कम पाया गया।

श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सहज दृष्टिगोचर स्थानों पर बोर्ड लगाए जाएं। मंडल की औजार उपकरण खरीदी योजना में पंजीयन वृद्धि के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को जारी सप्ताह में प्रत्येक निकाय से 50-50 पंजीयन करके औजार खरीदी सहायता देने के निर्देश दिए गए। साइकिल अनुदान प्रकरणों में भी वृद्धि करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान में बाजना तथा जावरा में लंबित पड़े एक-एक प्रकरणों के तत्काल निराकरण के निर्देश जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए गए।

चर्चा के दौरान श्रमिक संघ पदाधिकारियों के सुझाव पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मंगलवार से जनपदों के सहायक वर्ग कर्मचारियों को श्रमिक पंजीयन की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्येक निकाय में 300 से लेकर 500 तक पंजीयन संख्या में वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा कलेक्टर ने आवास ऋण योजना में 50 हजार रुपए अनुदान की जानकारी मिलने पर प्रत्येक निकाय से एक-एक हितग्राही को चिन्हित करने के निर्देश दिए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!