Connect with us

RATLAM

– हॉकी रतलाम जिला संघ कार्यकारिणी – डॉ. गोपाल मजावदिया अध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता सचिव हुए मनोनित

Published

on

हॉकी रतलाम जिला संघ कार्यकारिणी –
डॉ. गोपाल मजावदिया अध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता सचिव हुए मनोनित

रतलाम । हॉकी रतलाम की वार्षिक बैठक श्री मुकेश जैन, सचिव खेल चेतना मेला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हॉकी रतलाम के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। सर्वानुमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, उपाध्यक्ष डी.पी. मालवीय, निलेश कण्डारे, मंगल वेद, उमेश लोद, सचिव अभिषेक गुप्ता, सहसचिव भूपेश मेहता, ओमप्रकाश देवा, ममता सिंह, कोषाध्यक्ष कपिल छपरी, सरंक्षक मुकेश जैन, अनुज शर्मा, विजयसिंह चौहान, बलवन्त भाटी, हितेश पेमाल, वरिष्ठ कोच मुकेश राठौड़, सहायक कोच कृष्णगोपाल तिवारी, 15 कार्यकारिणी सदस्य का मनोनयन किया गया। जिला खेल अधिकारी रूबीका दीवान विशेष रूप से उपस्थित रही।
श्री मुकेश जैन द्वारा अपने उद्बोधन में हॉकी रतलाम के संचालन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डॉ. गोपाल मजावदिया ने कहा कि माह दिसम्बर में जिला स्तर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रतलाम में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने का प्रवास करेंगे। इस अवसर पर हॉकी रतलाम के पूर्व सचिव स्व. श्री लक्ष्मण राठौर का भी स्मरण किया गया। संचालन खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अनुज शर्मा ने किया। आभार सचिव श्री अभिषेक गुप्ता द्वारा प्रकट किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!