Connect with us

RATLAM

सी.एम. राईस स्कूलों के संचालन की समीक्षा कलेक्टर ने की

Published

on


रतलाम 21 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा विगत दिवस आयोजित बैठक में जिले में सी.एम. राईज स्कूल योजना क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा, प्रभारी सहायक आयुक्त सुश्री पारुल जैन आदि उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि रतलाम में विनोबा उ.मा.वि. अम्बेडकर नगर में सी.एम. राईस स्कूल संचालित है, जिला प्रशासन द्वारा नवीन भूमि का चयन ग्राम मथुरी में किया गया है। भवन बनाने हेतु शासन से आवंटन आना शेष है। आवंटन प्राप्त होते ही प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति कार्यवाही पश्चात् निर्माण एजेंसी पीआईयू के द्वारा भवन बनाने संबंधी कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में संस्था कक्षा पहली से बारहवीं तक संचालित है, जिसमें लगभग 500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

इसी प्रकार बिरमावल में वर्तमान में शा.उ.मा.वि. के पुराने भवन में स्कूल संचालित है। नवीन भूमि ग्राम बिरमावल में आवंटित की गई है। नवीन भवन बनाने हेतु शासन से आवंटन आना शेष है। शासन से आवंटन प्राप्त होते ही प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति कार्यवाही पश्चात् निर्माण एजेंसी पीआईयू के द्वारा भवन बनाने संबंधी कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में संस्था कक्षा पहली से बारहवीं तक संचालित है, जिसमें लगभग 422 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

माडल उ.मा.वि. सैलाना में पर्याप्त भूमि होने से नवीन भूमि आवंटित नहीं की गई। संस्था को 2 एकड अतिरिक्त भूमि आवंटन हेतु प्रस्ताव जिला प्रशासन के पास विचाराधीन है। इसके अलावा शासन से 35.60 करोड रुपए का अतिरिक्त भवन हेतु आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसमें तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी होकर टेण्डर प्रक्रिया प्रचलन में है। विद्यालय कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक संचालित है जिसमें लगभग 525 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

पिपलौदा में वर्तमान में सी.एम. राईस स्कूल पुराने भवन में संचालित है। जिला प्रशासन द्वारा भवन हेतु नवीन भूमि पिपलौदा नगर में आवंटित की गई। भवन बनाने हेतु शासन से कुल 35.80 लाख रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है। भवन बनाने हेतु तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर टेण्डर मंगवाए गए हैं। विद्यालय कक्षा 1 से 12 वीं तक संचालित है जिसमें लगभग 564 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

आलोट में वर्तमान में सी.एम. राईस स्कूल पुराने स्कूल भवन में संचालित है। जिला प्रशासन द्वारा भवन हेतु नवीन भूमि महावीर स्कूल के पास आवंटित की गई है। शासन से कुल 35.60 लाख रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है। तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर टेण्डर मंगवाए गए हैं। विद्यालय कक्षा 1 से 12 वीं तक संचालित है जिसमें लगभग 801 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

जावरा में वर्तमान में सी.एम. राईस स्कूल पुराने भवन में संचालित है। जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त भूमि होने से नवीन भूमि आवंटित नहीं की गई है। अतिरिक्त भवन हेतु शासन से कुल 35.60 लाख रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है। तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर टेण्डर मंगवाए गए हैं। विद्यालय कक्षा 1 से 12 वीं तक संचालित है जिसमें लगभग 562 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

सैलाना में वर्तमान में सी.एम. राईस स्कूल आदिम जाति कल्याण विभाग अन्तर्गत पुराने भवन में संचालित है। जिला प्रशासन द्वारा नवीन भूमि एकलव्य परिसर सैलाना में आवंटित की गई है। भवन हेतु शासन आवंटन आना शेष है। विद्यालय कक्षा 1 से 12 वीं तक संचालित है जिसमें लगभग 703 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

रावटी में सी.एम. राईस स्कूल आदिम जाति कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित वर्तमान में पुराने भवन में संचालित है। जिला प्रशासन द्वारा नवीन भूमि वर्तमान भवन से 800 मीटर की दूरी पर आवंटित की गई है। भवन हेतु शासन आवंटन आना शेष है। विद्यालय कक्षा 10 से 12 वीं तक संचालित है जिसमें लगभग 240 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि स्कूलों के नवीन भवनों के निर्माण हेतु तेजी लाई जाए। जो भी टेण्डर प्रक्रिया संचालित है, उसको शीघ्र अतिशीघ्र सम्पादित कर भवनों का निर्माण साकार करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ11 hours ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

झाबुआ14 hours ago

मद्य निषेध सप्ताह के तहत शा. बा. उ.मा. विद्यालय पिटोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झाबुआ14 hours ago


*सफल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर संभागायुक्त द्वारा जिला प्रशासन एवं टीम सम्मानित

झाबुआ14 hours ago

कलेक्टर द्वारा राजस्व कार्यों के त्वरित निराकरण के लिए “राजस्व समाधान शिविर” के आयोजन की अनूठी पहल*

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!