Connect with us

RATLAM

प्रदेश के इस जिले में फिर लुढ़का पारा, छाया कोहरा

Published

on

रतलाम। कड़ाके की सर्दी ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, सर्द मौसम ने अपना असर यह रहा कि छठे दिन फिर से पारा 9 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से रात तक लोगों के शरीर से ऊनी वस्त्र नहीं उतर रहे हैं। तापमान की बात करें तो पिछले छह दिन के अंदर फिर एक बार पारा 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, क्योंकि 28 दिसंबर को भी रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज
वैसे अभी लोगों को कड़ाके की सर्दी का इंतजार है। मौसम प्रेक्षक महेशकुमार शर्मा के अनुसार दिन का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि रविवार रात का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

सर्दी का मौसम चल रहा है ओर आने वाले समय में सर्दी का प्रकोप और भी बढऩे वाला है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अगर पारा 5 डिग्री से निचे जाता है तो कई फसलें गेहूं, चना, मटर, गोभी आदि फसल हैं जो पाले से प्रभावित हो सकती हैं। किसान कृष्णा पाटीदार ने बताया कि अगर सर्दी में बढ़ती है तो फसल प्रभावित होती है। कुछ फसलें बहुत अधिक तापमान या पाला सहन नहीं कर पाती हैं, जिससे उनके फसल खराब होने का खतरा रहता है।

पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिनांक         अधिकतम          न्यूनतम
28 दिसंबर      25.2               9.0
29 दिसंबर      29.2               9.6
30 दिसंबर      29.2              13.0
31 दिसंबर      24.2              12.3
01 जनवरी      23.6              10.0
02 जनवरी     24.2                9.0

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
कालीदेवी5 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ9 hours ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ17 hours ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

झाबुआ20 hours ago

मद्य निषेध सप्ताह के तहत शा. बा. उ.मा. विद्यालय पिटोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झाबुआ20 hours ago


*सफल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर संभागायुक्त द्वारा जिला प्रशासन एवं टीम सम्मानित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!