Connect with us

DHAR

खेलो इण्डिया गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से

Published

on


धार 13 जनवरी 2023/ कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, प्रभारी अधिकारी, भारतीय खेल प्राधिकरण जेतपुरा, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र एवं अध्यक्ष, सचिव समाजसेवी संस्था को निर्देश दिए है कि प्रदेश में “खेलो इण्डिया गेम्स“ का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक 27 खेलों में भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर बालाघाट, मण्डला एवं खरगौन में किया जाएगा। इन खेलों की प्रारंभ की श्रृंखला में भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में 7 जनवरी को खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल, शुभंकर एवं थीम साग लांच का आयोजन किया गया है। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर इस जिले से होते हुये अगले जिले के लिये प्रस्थान करेगी, जिसका समापन भोपाल में होगा।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने उक्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे टार्च रिले की आगवानी हेतु जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जावें। टार्च रिले की रूपरेखा अनुसार 15 जनवरी को इंदौर से जिला मुख्यालय धार पर स्थित सांय 4 बजे भारतीय खेल प्राधिकरण, जेतपुरा में टार्च रिले रैली प्रवेश करेगी। इस हेतु रूट अनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण जेतपुरा पर स्वागत किया जाएगा। जिसमें स्वागत पश्चात् रैली जिला शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, एन.सी.सी.एन.एस.एस. नेहरू युवा केन्द्र, जिला ओलंपिक संघ, राज्य/जिला खेल संघ एवं समाजसेवियों उनके आधीनस्थ छात्र-छात्राओं को शामिल कराये जाने हेतु आमंत्रित किया जाना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर स्थित अधीनस्थ संस्था के छात्र-छात्राओं/खिलाड़ियों / एन.सी.सी./ एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं को टार्च रिले रैली में सांय 4 बजे भारतीय खेल प्राधिकरण, जेतपुरा धार पर जिम्मेदार पीटीआई/कर्मचारियों के साथ सम्मिलित कराने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की

झाबुआ15 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी20 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ1 day ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ1 day ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!