Connect with us

झाबुआ

राजेश काॅसवा को भारतीय पत्रकार संघ (Aij) के जिला कोषाध्यक्ष के पद पर ओर केशवसिह ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष के पद पर किया नियुक्त

Published

on

काॅसवा संगठन को वर्षो से कर रहे थे मजबुत

मिल रही बधाईयां हुआ स्वागत भी सदस्य्ता अभियान की भी तैयारी

पेटलावद:-पत्रकारो के हितों में कार्य करने वाले राष्ट्रीय संगठन भारतीय पत्रकार संघ (Aij) में जिलाध्यक्ष हरीश राठौर ने एआयजे के प्रदेश अध्य्क्ष किशोर कुमार दगधि ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की सहमति ओर अनुशंसा तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयो की सहमति के उपरांत जिला कोषाध्यक्ष के पद पर झकनावदा क्षैत्र के वरिष्ठ पत्रकार ,सांसद प्रतिनिधी जनपद पंचायत राजेश काॅसवा को ओर जिला उपाध्यक्ष के पद पर केशवसिह ठाकुर कुंदनपुर को मनोनित किया गया।

राजनीति के साथ सक्रिय कलमकार

उल्लेखनीय है कि श्री राजेश काॅसवा राजनीतिक क्षैत्र में सक्रिय होने के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी जादुई कलम से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे है। श्री राजेश काॅसवा पिछले 03 वर्षो से भारतीय पत्रकार संघ के जिला कोषाध्यक्ष का बखूबी दायित्व निभाते रहे है। इनकीं संगठन के प्रति सक्रियता के चलते ही काॅसवा को जिलाध्यक्ष हरीश राठौर ने पुनः जिला कोषाध्यक्ष का दूसरी बार दायित्व सोपते हुए नियुक्ति पत्र दिया। वही केशवसिह ठाकुर भी एआयजे में पिछले 03 वर्षो से राणापुर तहसील के युवा इकाई अध्यक्ष के पद पर संगठन को मजबूत कर रहे थे जिन्हें अब जिला उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नति दी गयी है।

हुआ स्वागत

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष हरीश राठौर ने श्री काॅसवा को नियुक्ति पत्र सौपा। काॅसवा ओर ठाकुर के मनोनयन पर पत्रकारों, मित्रो, व संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

पूरे जिले में सदस्यता अभियान

इस सम्बंध में कोषाध्यक्ष राजेश काॅसवा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पत्रकार संघ की पूरे जिले में नवीन कार्यकारिणी की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही पूरे जिले में सदस्य्ता अभियान भी चलाया जाएगा । वही इस मनोनयन के लिये जिलाध्यक्ष हरीश राठौर, प्रदेश अध्य्क्ष किशोर दगधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन सहित सभी वरिष्ठ पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की

झाबुआ17 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी22 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ1 day ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ1 day ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!