Connect with us

RATLAM

रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संगठन ने हर साल की तरह गणतंत्र दिवस वृद्ध जनों के साथ मनाया* 

Published

on

रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संगठन ने हर साल की तरह गणतंत्र दिवस वृद्ध जनों के साथ मनाया* 
रतलाम।*रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संगठन के *प्रचार मंत्री राज लुनिया* द्वारा बताया गया कि संगठन द्वारा हर राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ एक त्योहार की तरह सपरिवार मनाया जाता है। इसी कड़ी में इस गणतंत्र दिवस पर भी संगठन द्वारा हर वर्ष की तरह रेड क्रॉस द्वारा संचालित विरयाखेड़ी वृद्धा आश्रम पर वृद्धजनों संग मनाया गया। झंडा वंदन संगठन के संरक्षक ,अध्यक्ष ,सम्पूर्ण कार्यकारणी एवं सदस्य की उपस्थिति में वृद्धा आश्रम की वृद्ध जनों द्वारा किया गया।
झंडा वंदन के पश्चात संगठन के *अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी* ने बताया संगठन की स्थापना से लेकर आज तक संगठन का धैर्य यही है की राष्ट्रीय पर्व वृद्धजनों के साथ मनाएं एवं उनके साथ स्वल्पाहार किया जाए। यह परंपरा निरंतर चलती रही है एवं चलती रहेगी।संगठन के *संरक्षक जयवंत कोठारी* ने उद्बोधन में कहा की वृद्धआश्रम में झंडा वंदन के लिए प्रेरित करने में *स्वर्गीय महेंद्र गादिया* का महत्वपूर्ण योगदान रहा वे स्वयं प्रतिवर्ष झंडा वंदन में संगठन के साथ उपस्थित रहते थे, उनके द्वारा किए गए कार्य अतुलनीय है। कार्यक्रम में *प्रीतेश गादिया* विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार *सचिव पंकज मूणत* द्वारा किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!