Connect with us

RATLAM

गणतंत्र दिवस पर अहिंसा ग्राम में हुआ झंडावंदन – कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रिया पांचाल ने किया ध्वजारोहण

Published

on

गणतंत्र दिवस पर अहिंसा ग्राम में हुआ झंडावंदन
– कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रिया पांचाल ने किया ध्वजारोहण
रतलाम, 27 जनवरी 2023। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा स्थापित अहिंसा ग्राम में झंडावंदन किया गया। परिसर में आयोजित समारोह में कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाली अहिंसा ग्राम निवासी प्रिया पांचाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

कार्यक्रम के आरंभ में संचालन समिति सदस्य अशोक तांतेड़ ने रहवासियों को देश की प्रगति के बारे में जानकारी दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने बताया कि विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा अहिंसा ग्राम की स्थापना कर देश में रोल माॅडल प्रस्तुत किया है। अहिंसा ग्राम के 52 लोगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किए गए थे, इनमें से 30 से अधिक लोग अब अपने आवास में जा रहे है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो और अब यहां के इन परिवारों का अपने घर का सपना पूरा होने जा रहा है। इसके लिए मैं अहिंसा ग्राम परिवार की ओर से सभी को शुभकामनाएं देता हूं। क्षेत्रीय पार्षद शबाना खान ने अहिंसा ग्राम में निवासरत महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य और उनकी कर्मठता की प्रशंसा की। भाजपा नेता शेरू पठान ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप विकास के कार्यों में रूचि रखते है। उनकी सोच का परिणाम है कि रतलाम में विकास की गंगा बह रही है। कार्यक्रम का संचालन नित्येंद्र आचार्य द्वारा किया गया। आभार राजेश सोलंकी ने माना। इस दौरान खाकीक खान सहित अहिंसा ग्राम के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!