Connect with us

RATLAM

रिकॉर्ड भाव:सोने के भाव ने बनाए नए रिकॉर्ड, बाजार में 57,900 रुपए प्रति दस ग्राम बिका

Published

on

रिकॉर्ड भाव:सोने के भाव ने बनाए नए रिकॉर्ड, बाजार में 57,900 रुपए प्रति दस ग्राम बिका

रतलाम~~आखिरकार सोने के भाव ने नए रिकॉर्ड बना ही लिए। सराफा बाजार में सोना 57,900 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। यह अब तक के रिकॉर्ड भाव हैं। सराफा बाजार में सोना पहली बार इस भाव बिका है। सराफा व्यापारियों के मुताबिक भाव में अब आगे तेजी की संभावना कम है।

इसके पहले सराफा बाजार में सोना अगस्त 2020 में 57,800 रुपए बिका था। यह रिकॉर्ड भाव थे। इसके बाद भाव में गिरावट आई और सोने के भाव 51 हजार के आसपास पहुंच गए थे। अब सवा दो साल बाद सोने के भाव ने नया रिकॉर्ड बनाया है। शादियों के सीजन में बाजार में अच्छी खरीददारी के बीच भाव बढ़ने से शादी आयोजकों पर भार पड़ रहा है और ज्यादा राशि चुकानी पड़ रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि भाव में यह तेजी आगे ज्यादा नहीं रहेगी। आगे भाव में मंदी आ सकती है।

25 दिन में सोना 3,400 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ महंगा: यदि इस महीने की बात करें तो इस महीने सोना 3,400 रुपए महंगा हुआ है। 2 जनवरी को सोने के भाव 54,500 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं अब भाव 57,900 रुपए प्रति दस ग्राम है। यानी 25 दिन में सोना 3400 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है।

आगे भाव में तेजी की संभावना नहीं आरजीएस के दीपक गादिया ने बताया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से भाव बढ़ रहे है। लेकिन आगे भाव में ज्यादा तेजी की संभावना नहीं है और भाव में थोड़ी मंदी आ सकती है। सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया जनवरी से ही भाव में तेजी जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से घरेलू बाजार को सपोर्ट मिल रहा है और सोने के भाव बढ़ रहे हैं। जनवरी में सोना 3,400 रुपए महंगा हुआ।

चांदी के भाव में तेजी नहीं
सोने के भाव तेजी जारी है और भाव ने भले ही नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। लेकिन चांदी के भाव ज्यादा तेजी नहीं है और चांदी 67,900 रुपए प्रतिकिलो के आसपास ही सराफा बाजार में बिक रही है। पिछले एक सप्ताह से चांदी के भाव का यही स्तर बना हुआ है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!