Connect with us

RATLAM

संगठन एप्प का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान भाजपा सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न~~कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक

Published

on

संगठन एप्प का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान

भाजपा सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

रतलाम 28 जनवरी 2023 / भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश  एवं जिला कार्यसमिति की बैठक के क्रम मे शनिवार को पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे सूरजमल जैन मंडल की बैठक मंडल प्रभारी लालबहादुर पाटीदार एवं जिला महामंत्री निर्मल कटारिया की उपस्थिति मे हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीलेश  गांधी ने की।इस अवसर पर संगठन एप्प का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान् किया गया। बैठक मे मंडल प्रभारी श्री पाटीदार ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होने बूथ स्तर तक सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आव्हान किया।इस अवसर पर पार्टी के जिला संयोजक नीलेश  राव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरुलाल सोनावचा मंचासिन रहे। बैठक मे मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद गण उपस्थित थे।

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक

रतलाम, | प्रदेश ,जिला बैठक के पश्चात कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक मंडल प्रभारी बद्रीलाल शर्मा के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा की अध्यक्षता में पैलेस रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई | आरंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श् डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए | मंडल अध्यक्ष श्री डागा ने दुपट्टा पहनाकर प्रभारी का स्वागत किया| प्रभारी श्री शर्मा ने आगामी कार्यक्रम के बारे मे विस्तृत जानकारी दी| आईटी के जिला प्रभारी नीलेश राव ने बुथ पर अध्यक्ष, महामंत्री को संगठन एप  डाउनलोड करने और मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ने की जानकारी दी | वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया| इस मौके पर मुरैना की दुर्घटना में शहीद पायलेट को मोन रख श्रद्धाजली  दी गई| संचालन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया | आभार मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र कावड़िया ने माना |  इस दौरान  मंडल के पदाधिकारियों,  मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,  13  वार्ड के प्रभारी ,संयोजक,सह संयोजक,आईटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता ,नीतिन लोढ़ा, महेश अग्रवाल,योगेश पापटवाल राधेश्याम मारु, सरोज चौधरी, विजय शर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, नितेश सोनी, नरेन्द्र तिवारी, दिनेश पटेल,जितेंद्र वर्मा,भूपेंद्र कावड़िया, संतोष कोल्बकर, चंद्रशेखर पंडित  विपिन श्रीमाल संजय दलाल,मयंक दवे, राजेश माहेश्वरी, संजय दोषी, शिवम राठौड़, मुबारिक शेरानी, प्रशांत व्यास,निखिल बोरीवाल, ओम प्रकाश बोरीवाल, गौरव त्रिपाठी, वैभव ,सोनू चौहान,विजय शर्मा,जोगिंदर,श्री द्रविड़,प्रियांशु,मुकेशआदि उपस्थित रहे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!