Connect with us

RATLAM

एक ही रात में दो युवतियों व विवाहिता से दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज

Published

on

एक ही रात में दो युवतियों व विवाहिता से दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज

एक ही रात में विवाहिता के साथ युवक ने दुष्कर्म किया तो दो युवकों ने दो युवतियों के साथ रेप किया।

रावटी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही रात में एक विवाहिता के साथ युवक ने दुष्कर्म किया तो दो युवकों ने दो युवतियों के साथ रेप किया। पुलिस ने तीन पीड़िताओं की रिपोर्ट पर तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो युवक भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

धमकाकर दुष्कर्म किया

पुलिस के अनुसार दो युवतियां एक गांव में अपने मामा की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। करीब 19 वर्षीय एक युवती 27 जनवरी की रात साढ़े आठ बजे वह घर से कुछ दूरी पर जंगल में लघुशंका करने गई थी। तभी वहां आरोपित जितेंद्र पुत्र कालू डामर निवासी ग्राम आमलीघाटा पहुंचा और युवती को धमकाकर उससे दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी दी

घटना किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह एक अन्य करीब 19 वर्षीय युवती को खेत में पकड़कर आरोपित तोलाराम पुत्र सुल्तान डामर निवासी ग्राम आमलीघाटा ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। उधर, करीब 20 वर्षीय विवाहिता उसी गांव में अपने मायके आई हुई थी। 27 जनवरी की रात करीब 11 बजे खेत में गई थी। तभी आरोपित गोविंद पुत्र मानसिंह गरवाल निवासी ग्राम गड़ावदिया वहां पहुंचा और उससे दुष्कर्म किया।

22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दूसरे दिन घटना की खबर युवतियों व विवाहिता के स्वजन को पता चली तो वे शनिवार रात रावटी थाना पहुंचे, जहां अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के अलग-अलग तीन प्रकरण दर्ज किए गए।आज पेश किया जाएगापुलिस के अनुसार आरोपित 22 वर्षीय तोलाराम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गोविंद व जितेंद्र के घरों तथा उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई थी, लेकिन वे नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!