Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने 5 से 25 फरवरी 2023 तक जिले में आयोजित होने वाली विकास यात्रा को लेकर अधिकारियों को सौप दायित्व ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

Mono


अलीराजपुर – प्रदेष सहित जिले में 5 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक विकास यात्रा का आयोजन होगा। विकास यात्रा अलीराजपुर और जोबट क्षेत्र में पृथक-पृथक आयोजित होगी। विकास यात्रा नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों आयोजित होगी तथा शेष पात्रताधारियों को विभिन्न योजनाओं से जोडने का कार्य किया जाएगा। विकास और जन कल्याण के माध्यम से सुराज के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देष्य से विकास यात्राओं का जिले में आयोजन होगा। विकास यात्राओं में स्थानीय गणमान्यजन, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वालेन्टीयर्स आदि सम्मिलित होंगे। प्रतिदिन विकास यात्रा के माध्यम से सभाओं के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं शेष पात्रताधारियों को योजनाओं से जोडने हेतु कार्रवाई की जाएगी। विकास यात्रा के दौरान संबंधित वार्ड, ग्राम में विभिन्न विकास कार्यों का षिलान्यास, भूमिपूजन आदि कार्य भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न हितग्राहियों की सफलता की कहानी पर चर्चा होगी ताकि अन्य आमजन भी प्रोत्साहित हो। विकास यात्रा के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आवष्यक दायित्व सौंपे है। यात्रा संबंधित नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी के दायित्व भी सौंपे गए है। विकास यात्रा के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शेष पात्रताधारियों को योजनाओं से जोडने हेतु विषेष दायित्व सौंपे गए है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!