Connect with us

RATLAM

भाजपा की रीति-नीति को मैदान में ले जाए महिला मोर्चा – जिला प्रभारी श्री पाण्डेय भाजपा महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक संपन्न

Published

on

भाजपा की रीति-नीति को मैदान में ले जाए महिला मोर्चा – जिला प्रभारी श्री पाण्डेय भाजपा महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक संपन्न

रतलाम, 03 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला बैठक भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें श्री पाण्डेय ने भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को मैदानी स्तर पर ले जाने एंव पार्टी को मजबूती देने का आव्हान किया। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम पटवा ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता कटारिया उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। संचालन सुमन मेहता ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अनिता पाहूजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!