Connect with us

DHAR

छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव व सुरक्षा के लिए किया जागरूक
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पुलिस प्रशासन धार की साइबर क्राइम शाखा के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया

Published

on


धार 4 जनवरी 2023/वसुधा विकास संस्थान एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पुलिस प्रशासन धार की साइबर क्राइम शाखा के सहयोग से महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर नौगांव में शनिवार को छात्राओं में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर अपराध शाखा से श्री सचिन मिश्रा टीओटी ट्रैनर, हेड कांस्टेबल श्री रवि बामनिया, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य श्री संतोष कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
वसुधा विकास संस्थान से संकुल समन्वयक पूजा कुशवाह ने बताया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल पर योजना के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर नौगांवा में 200 बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत बालिकाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए इस सत्र का आयोजन किया गया।
श्री संतोष कुमार प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का यह एक अच्छा प्रयास है। जहां पर बालिकाओं को निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के साथ ही उनके लिए आवश्यक जागरूकता के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। वर्तमान में साइबर क्राइम की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए यह एक आवश्यक सत्र है जो न केवल स्कूल की छात्राओं के लिए बल्कि हमारे स्टाफ के लिए भी लाभदायक होगा। मुख्य प्रशिक्षक साइबर अपराध शाखा से श्री सचिन मिश्रा द्वारा साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी गई। उन्होंने डाटा थेफ़्ट, हैकिंग और ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न उदाहरण के माध्यम से जानकारी दी। साइबर क्राइम की जानकारी और उसके प्रति जागरूकता क्यों आवश्यक है। सत्र के दौरान विभिन प्रकार के साइबर क्राइम जैसे फिशिंग, स्पूफ़िंग, स्टाकिंग से अवगत कराया और बताया कि ये किस किस रूप में किसी के भी साथ हो सकता है। चर्चा करते हुए छात्राओं को MPECOP एप के बारे में अवगत कराया
खुली चर्चा के सत्र में छात्राओं के साथ ही शिक्षिकाओ के सवालो के जवाब दिये गये.
कार्यक्रम में सायबर अपराध शाखा से श्री रवि बामनिया, वसुधा विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं सहित 250 प्रतिभागियो ने भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में वसुधा विकास संस्थान से सुश्री जया चोपड़ा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की

झाबुआ17 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी22 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ1 day ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ1 day ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!