Connect with us

RATLAM

आलोट खाद लूटकांड के फरियादी ने लगाई फांसी:बहुचर्चित आलोट खाद लूटकांड के फरियादी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लूटपाट के मामले में आलोट विधायक जेल में बंद

Published

on

आलोट खाद लूटकांड के फरियादी ने लगाई फांसी:बहुचर्चित आलोट खाद लूटकांड के फरियादी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लूटपाट के मामले में आलोट विधायक जेल में बंद

रतलाम~~रतलाम के बहुचर्चित आलोट खाद लूट कांड मामले में शिकायत दर्ज करवाने वाले भरतराम येदु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी आज सुबह लगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक भरतराम बहुचर्चित आलोट खाद लूट कांड के मामले में शिकायतकर्ता थे। 10 अक्टूबर को खाद की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों के साथ आलोट विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन ने गोदाम से खाद की बोरियां लूटवा दी थी। इस मामले में गोदाम के इंचार्ज भरतराम येदु के द्वारा आलोट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

दरअसल खाद लूट कांड के इस हाई प्रोफाइल मामले में कांग्रेस विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन सहित अन्य कार्यकर्ता आरोपी बनाए गए थे। लंबे समय तक फरार रहने के बाद आलोट विधायक मनोज चावला ने जनप्रतिनिधि न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में है। वही, आज सुबह इस मामले के शिकायतकर्ता भरत राम द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है। बहरहाल आलोट थाना पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

खाद लूट कांड में कांग्रेस विधायक मनोज चावला व अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने वाले फरियादी मध्यप्रदेश विपणन संघ के गोदाम संचालक (मैनेजर) 53 वर्षीय भगतराम येदु का शव सोमवार सुबह आफिस में फांसी पर लटका मिला। उनके फांसी के फंदे पर लटकने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। पत्नी का कहना है कि वे घटना के बाद से तनाव में थे।

मालूम हो कि 10 नवंबर 2022 को सर्वर की समस्या होने से कई किसानों को यूरिया खाद नहीं मिला था। किसान गोदाम पर कतार लगाकर खाद मिलने के इंतजार में खड़े थे। जानकारी मिलने पर विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन आदि गोदाम पहुंचे थे।

विधायक व गोदाम कर्मचारियों के बीच खाद वितरण को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि विधायक ने किसानों से खाद ले जाने का कहा था। कई किसान खाद की बोरियां ले जाने लगे थे। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति संभाली थी। कुछ समय बाद स्टाक मिलाने पर 28 बोरियां कम पाई गई थीं।

इसे लेकर मैनेजर भगतराम येदु ने विधायक सहित 50 आरोपितों के खिलाफ खाद लूट की एफआइआर कराई थी। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर उसी दिन कांग्रेस नेता जादौन को गिरफ्तार कर लिया था। दो माह बाद आठ जनवरी को विधायक ने इंदौर न्यायालय में सरेंडर किया था, वहीं दो अन्य आरोपितों को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया है। चारों आरोपित जेल में हैं।

रात में घर नहीं पहुंचे, सुबह पत्नी आफिस पहुंची तो पता चला

भगतराम येदु सोमवार को ड्यूटी गए थे, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह पत्नी मीना तलाश करते हुए आफिस पहुंची तो गोदाम के आफिस का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांका तो भगतराम पंखे से बंधी रस्सी के फंदे पर लटके दिखे।

सूचना पर एसडीओपी शाबेरा अंसारी, थाना प्रभारी शिवमंगलसिंह सेंगर व अन्य अधिकारी वहां पहुंचे। दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारा। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने भी घटनास्थल की जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

पोस्टमार्टम के बाद शव पत्नी को सौंप दिया गया। भगतराम मूलत: रायपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले थे। वे करीब आठ वर्ष से आलोट में रहकर नौकरी कर रहे थे। उनके दो पुत्र हैं, दोनों रायपुर में ही नौकरी करते हैं। शव रायपुर ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गोदाम में चौकीदार नहीं था

पत्नी मीना येदु का कहना है कि वे खाद लूट की घटना के बाद से तनाव में रहते थे। कहते थे कैसे घटना हो गई? कुछ दिन से गोदाम पर चौकीदार नहीं था। वे शाम को गोदाम बंद कर आते थे। सोमवार शाम पांच बजे वे गोदाम से घर आए थे। बाजार से कुछ सामान खरीदकर लाने के बाद यह कहकर वापस गोदाम गए थे कि चौकीदार नहीं है, लाइट जलाकर व गोदाम बंद कर आता हूं। काफी देर तक वे घर नहीं आए। रात में फोन किया तो रिसीव नहीं किया

एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि प्रथमदृष्टया सुसाइड का मामला प्रतीत हो रहा है। आफिस व घर की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुराने घटनाक्रम सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जा जाएगी। स्वजन से भी बात करेंगे, दबाव संबंधी कभी कोई शिकायत नहीं की। काल डिटेल की भी जांच करेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की

झाबुआ17 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी22 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ1 day ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ1 day ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!