Connect with us

RATLAM

हर-हर महादेव, सनातन धर्म की जय उद्घोष के साथ हुआ भूमिपूजन –

Published

on

हर-हर महादेव, सनातन धर्म की जय उद्घोष के साथ हुआ भूमिपूजन
– महाशिवरात्रि पर होगा सत्यम शिवम् सुंदरम् महारुद्राभिषेक

रतलाम। हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय हो, विश्व का कल्याण हो उद्घोष के साथ महाशिवरात्रि पर होने वाले सत्यम शिवम् सुंदरम् महारुद्राभिषेक आयोजन स्थल का भूमिपूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की गई। भूमिपूजन कार्यक्रम रतलाम वाल्मिकी समाज के नगर पुरोहित पं. शिवपाल छप्री, महाऋषि वाल्मिकी आश्रम ईश्वर नगर के संतश्री दशरथ गिरी जी महाराज, बालू गिली जी महाराज एवं देवगिरी महाराज के मुख्य आतिथ्य में हुआ। महारूद्राभिषेक मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में होगा।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले सोमवार को भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया। पं. आचार्य दीपक परसाई ने वैदिक मंत्रों के साथ मुख्य यजमान राजेश कुमार हेमलता माहेश्वरी व ग्रुप सदस्यों ने पूजा की। सनातन सोशल ग्रुप के माध्यम से सभी को एकसूत्र में बांधने वाले मूल मंत्र धर्मो रक्षति रक्षित: (धर्म की रक्षा करो, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा) को साकार करते हुए सामाजिक समरसता को ध्येय को कायम करते हुए वाल्मिकी संतों के हाथों भूमिपूजन संपन्न कराया। संतों का स्वागत सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, सरंक्षक कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, अनिल झालानी, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, मोहन मुरलीवाला, मयंक जाट, मनोहर पोरवाल आदि ने किया। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा दूसरे वर्ष महारूद्राभिषेक का आयोजन कराया जा रहा है। 251 यजमान एक साथ महारुद्राभिषेक करेंगे। कार्यक्रम में 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन आमजन कर सकेंगे। कार्यक्रम में पधारने वाले प्रत्येक धर्मानुरागी को दिव्य शिवलिंग पर जलाभिषेक का अवसर प्राप्त होगा। महारुद्राभिषेक के पश्चात फरियाली प्रसादी का वितरण होगा। आयोजन स्थल पर देवी देवताओं की मूर्तिया भी दर्शन के लिए स्थापित की जाएगी। भूमिपूजन के दौरान पवन सोमानी, राजेंद्रसिंह गोयल, रवि पंवार, विशाल जायसवाल, विशाल अग्रवाल, भारत शर्मा, अशोक देवड़ा, निलेश सोनी, गोपाल शर्मा, प्रहलाद राठौड़, मनीष शर्मा, अरविंद शर्मा, शांतिलाल शर्मा (राजू), प्रद्यूम शर्मा, राखी व्यास आदि मौजूद रहे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की

झाबुआ11 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी17 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ20 hours ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ1 day ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!