Connect with us

RATLAM

मदिरा प्रदेश कहने पर भाजपा ने कलंकनाथ मुर्दाबाद के नारों के बीच जलाया कमलनाथ ka पुतला~~पूर्व मुख्यमंत्री का बयान जनता का अपमान:- विधायक चेतन्य काश्यप

Published

on

मदिरा प्रदेश कहने पर भाजपा ने कलंकनाथ मुर्दाबाद के नारों के बीच जलाया कमलनाथ पुतला
पूर्व मुख्यमंत्री का बयान जनता का अपमान:- विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम 23 फरवरी 2023 / पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहने पर भाजपा ने प्रदेश व्यापी आव्हान् पर रतलाम मे पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने धान मंडी चौराहे पर हुए पुतला दहन कार्यक्रम मे कलंकनाथ मुर्दाबाद, जनता के सम्मान मे – भाजपा मैदान मे और भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ कमलनाथ का पुतला जलाया। इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का बयान जनता का अपमान है।
पुतला दहन कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व मे किया गया इसमें जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, आई.टी.सेल प्रदेश संयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, धर्मेंद्र व्यास, अक्षय संधवी, दिलीप गांधी, पार्षद परमानन्द योगी, अंत्योदय प्रकोष्ठ संयोजक गोपाल राठी, स्वयंम् सेवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश रांका, संजय सांखला सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश के साथ सम्मान के साथ रहे
विधायक चेतन्य काश्यप ने पुतला दहन के बाद कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान जनता का अपमान है और मध्यप्रदेश को बदनाम करने साजिश है। पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से ऐसा बयान शोभाजनक नही है भाजपा इसकी धोर निंदा करती है। श्री काश्यप ने कहा कि कमलनाथ को अपनी भाषा का उपयोग संयम् के साथ करे, अन्यथा भाजपा प्रदेश की जनता के साथ उसके सम्मान मे सदैव खड़ी रहेगी। यह विरोध प्रदर्शन कमलनाथ को यह सन्मति देगा की वे मध्यप्रदेश के साथ सम्मान रहे और राजनीति को राजनीति की तरह करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी9 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ13 hours ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ21 hours ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

झाबुआ1 day ago

मद्य निषेध सप्ताह के तहत शा. बा. उ.मा. विद्यालय पिटोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!