Connect with us

RATLAM

शक्ति रूपी मां जगदम्बा जगत को करती है नियंत्रण – परम पूज्य आचार्य ब्रह्मर्षि भाईजी 

Published

on

शक्ति रूपी मां जगदम्बा जगत को करती है नियंत्रण – परम पूज्य आचार्य ब्रह्मर्षि भाईजी 

रतलाम। मां जगदम्बा ने जगत के सामने अपना जीवन उजागर कर दिया। मां सीता निर्गुण और निराकरण का तत्व हैं। अहं सर्वश्व जीवनं…, शक्ति के बिना जीवन संभव नहीं है। यह शक्ति रूपी मां जगदम्बा जगत को नियंत्रण कर क्रियाशील करती हैं। इसलिए मूर्ति दर्शन और तीर्थ में स्नान के अलावा यज्ञ में आहुति प्रदान कर पुण्य शक्तिरूपा मां जगदम्बा का आशीर्वाद प्राप्त करना सभी के लिए जरुरी है।

श्री तुलसी परिवार द्वारा आंबेडकर मांगलिक परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री सीताजी चरित्र के मंगल प्रवचन में उक्त विचार परम पूज्य आचार्य ब्रह्मर्षि किरीट भाईजी ने व्यक्त किए। मंगल प्रवचन का दीप प्रज्ज्वलन पद्मश्री पुरस्कृत डॉ. लीला जोशी ने कर आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया। पोथी पूजन यजमान अचला राजीव व्यास, मनोरथी प्रतिभा अनिल जगरिया, प्रतिभा राजेश सोनी, अनुप्रिया दिनेश गुप्ता, राकेश व्यास, तृप्ति मितेश जोशी, राजेश व्यास आदि ने किया। आचार्य श्री का स्वागत कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट, सेंट्रल गवर्नमेंट एवं पेंशनर एसोसिएशन, राजपूत समाज, सत्य साई सेवा समिति, सुषमा आरके कटारे, हरीश रत्नावत, कीर्ति व्यास, घनश्याम पांचाल आदि ने किया। संचालन कैलाश व्यास ने किया। मंगल प्रवचन के अंत मे आचार्य श्री के हाथों जीव दया गौ समिति के रोटी वाहन का शुभारंभ किया आचार्य ब्रह्मर्षि किरीट भाईजी ने कहा आत्मा का स्वभाव मुक्त है जबकि मन का स्वभाव बंधन वाला है। आत्मा और मन के बीच द्वन्द निरन्तर चलता रहता है। मनुष्य को सर्वप्रथम मन पर काबू पाकर अपने अंतर्मन के मुताबिक बंधनों से मुक्त रहना चाहिए। मन चाहता है मुझे भोग मिले, मैं शरीर में ही रहूं, जबकि आत्मा चाहती है मुझे छुटकारा मिले। इसलिए शरीर के भोग में जितना मजा आता है बाद में उससे ज्यादा सजा भी भुगतना पड़ती है। आचार्य श्री किरीट भाईजी ने शास्त्रों से श्राद्ध का अर्थ बताते हुए कहा सदगति मिलना, इसलिए मृत्यू उपरांत कोई आपका श्राद्ध करें उसके पूर्व जीवन में मुक्ति पाने के लिए अपने कर्म सुधार लो। मां सीता ने वनवास के दौरान प्रतिवर्षानुसार पितरों की मुक्ति के लिए साधु, संतों को पत्तलों पर भोजन कराकर कुल की बहू होने का धर्म निभाया। आचार्य श्री किरीट भाईजी ने कहा की भगवान या अपने आराध्य देव से मुसीबत नहीं आए यह प्रार्थना कभी नहीं करना चाहिए। परमपिता परमेश्वर से सिर्फ यह प्रार्थना करनी चाहिए की मेरे कर्म के अनुरूप जो समस्या सामने खड़ी है उससे लड़ने की मुझे हिम्मत प्रदान करें। कर्म का फल प्रत्येक इंसान को भुगतना है, इसलिए कर्म ऐसा करों, जिससे जीवन में कष्ट पास में आए ही नहीं और आपको सदगति प्राप्त हो जाए।

गृहस्थ जीवन के सफलता का मंत्र

परम पूज्य आचार्य किरीट भाईजी ने व्यासपीठ से वर्तमान दौर में नवदंपती जीवन प्रबंधन का पाठ भी पढ़ाया। मां सीता के जीवन चरित्र के माध्यम से परम पूज्य आचार्य श्री किरीट भाईजी ने बताया कि आप दोनों (पति-पत्नी) जब अग्नि के समक्ष फेरे लेते हैं ठीक उसी प्रकार उस दौरान लिए वचनों को कभी न भूलें। एक-दूसरे का पसंद और नापसंद भाव और विचार का निरीक्षण करें। एक दूसरे को मान-सम्मान देना कभी न भूले। उन्होंने बताया कि गृहस्थ आश्रम एक समझौता है, इसलिए हमेशा एक-दूसरे की बात को गठान न बांधते हुए भूलना सीखें। महिलाओं में यह शक्ति होती है कि वह अपने वर को एक अच्छा पति बना सकती है।

जब प्रकट हुए राम सीता तो हुई फूलों की वर्षा

मंगल प्रवचन के दौरान पाण्डाल में राम सीता का रूप धारण कर कलाकारों का आना हुआ तो फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। हर कोई राम सीता को प्रणाम करने के लिए आतुर था। सीता राम सीता राम, आज ब्रिज में होली रे रसिया, होलीडा में उड़े रे गुलाल भजनों पर राम सीता के नृत्य के साथ श्रद्धालुजन भी राम सीता की भक्ति में झूम उठे। व्यास गादी पर राम सीता का स्वागत आचार्य श्री किरीट भाई ने किया। मंगल प्रवचन के छठे दिन 1 मार्च को सरयु लोटी मनोरथ का रसास्वादन कराया जाएगा।

 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
कालीदेवी5 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ9 hours ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ17 hours ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

झाबुआ20 hours ago

मद्य निषेध सप्ताह के तहत शा. बा. उ.मा. विद्यालय पिटोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झाबुआ20 hours ago


*सफल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर संभागायुक्त द्वारा जिला प्रशासन एवं टीम सम्मानित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!