Connect with us

RATLAM

बूथ विस्तारक अभियान-2 14 से, दस दिन बूथों पर रहेगी पूरी पार्टीः विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा में दी बूथ विस्तारक अभियान-2 से संबंधी जानकारी~~बंटाढार युग की यादें ताजा करने के लिए प्रदर्शन करे कांग्रेस: विष्णुदत्त शर्मा(2)2(

Published

on

बूथ विस्तारक अभियान-2      14 से, दस दिन बूथों पर रहेगी पूरी पार्टीः विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा में दी बूथ विस्तारक अभियान-2 से संबंधी जानकारी

भोपाल। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी ने जो मार्गदर्शन देश भर के कार्यकर्ताओं को दिया,  उनमें से कई बातें ऐसी हैं, जिन्हें जमीन पर उतारने की जरूरत है। उन्हीं में से एक है बूथ की मजबूती। गत वर्ष हमने ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। उस अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने 64 हजार 634 बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम हमने उस समय किया था। अब 14 से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जाएगा और इस दौरान 10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल उपस्थित थे।

बूथों पर रहेंगे मुख्यमंत्री जी से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जी, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी आदि सभी बूथों पर रहेंगे। 10 दिनों तक प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर लगभग 12000 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जायेंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडने का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बूथ सशक्तीकरण अभियान से संबंधित टोली ने यह तय किया है कि अब हम एक पन्ना जो दो पेज से मिलकर बनता है, उसमें से हर पेज के लिए एक अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे। एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी और प्रदेश में 19 लाख कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को आगे लाने के लिए पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ना, यह हमारे अभियान में शामिल है।

बंटाढार युग की यादें ताजा करने के लिए प्रदर्शन करे कांग्रेस: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। कांग्रेस एक राजनीतिक दल है और उसे क्या करना है, यह तय करने के लिए वह स्वतंत्र है। लेकिन प्रदेश की जनता यह जानती है कि कौन उसके साथ हर दौर में खड़ा रहा है। जनता यह भी जानती है कि दिग्विजयसिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने किस तरह मध्यप्रदेश का बंटाढार किया था। कांग्रेस को अगर प्रदर्शन ही करना है, तो बंटाढार युग की यादें ताजा करने के लिए  करना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे के संबंध में मीडिया को जानकारी दी।

कांग्रेस के पास नहीं बचा कोई मुद्दा

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजभवन का घेराव करके  यह दिखा देना  चाहती है कि उसके पास अब कोई मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें इस तरह काम कर रही हैं कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बता सकती हैं कि किस पंचायत में, किस गांव में हमने क्या काम किया है। किस तरह गरीबों का जीवन बदलने के अभियान को साकार किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में तो भाजपा सरकार जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनका ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करके लाभ दिला रही है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में आधी आबादी के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए लाडली बहना योजना शुरू की है।

राज्यपाल का सम्मान करे कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अगर मैं यह कहूं कि मध्यप्रदेश को पहली बार ऐसे राज्यपाल मिले हैं, जो जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं, तो यह गलत नहीं है। महामहिम राज्यपाल सिकलसेल एनीमिया जैसी बीमारी के उन्मूलन के लिए पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हो रहे हैं। कांग्रेस को तो ऐसे महामहिम राज्यपाल का सम्मान करना चाहिए।

25 को छिंदवाड़ा आएंगे गृहमंत्री, कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह आगामी 25 मार्च को छिंदवाड़ा के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता छिंदवाड़ा में भी जीत हासिल करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!